Delhi Uttam Nagar Crime: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक फ्लैट में दो भाइयों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतकों में से एक शख्स का बेटा घटना के बाद से ही लापता है, जिसकी वजह से पुलिस की शक की सुई उस पर टिकी हुई है। पुलिस फिलहाल लापता बेटे की तलाश कर रही है।
मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों की पहचान 50 साल के देवेंद्र कुमार और उसके छोटे भाई 45 वर्षीय अमित के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों भाई नरेश नाम के शख्स के मकान में किराए पर रहते थे। मकान मालिक नरेश ने बीती शाम को 6 बजकर 55 मिनट पर कॉल करके मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया था।
नरेश ने बताया था कि दोनों भाई फ्लैट के अंदर मृत पड़े हैं, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा देवेंद्र का बेटा इस मामले में मुख्य संदिग्ध बना हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि देवेंद्र का बेटा मौके पर मौजूद था लेकिन घटना के बाद से लापता है, और उसका फोन भी नहीं लग रहा है।
#WATCH | Delhi: Additional DCP Niharika Bhatt says, "We got information that 2 dead bodies are lying in a flat here... When we reached here, we found two dead bodies in it that had no injury marks on them. In accordance with the BNS, we are taking action. The deceased are… https://t.co/1AlDoCQ8lG pic.twitter.com/xaaLfQCpUZ
— ANI (@ANI) April 4, 2026
पोस्टमार्ट रिपोर्ट में होगा खुलासा
शुरुआती जांच में सामने आया है कि शुक्रवार की रात को फ्लैट में झगड़ा हुआ था। मकान मालिक ने झगड़े के दौरान शोर होने के लेकर आपत्ति जताई थी। एडिशनल DCP निहारिका भट्ट ेका कहना है कि दोनों शवों पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता लग पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।









