दिल्ली में समस्या अनेक: सड़क, सीवर और स्ट्रीट लाइट सब खराब, इस महीने अब तक इतनी शिकायतें दर्ज, समाधान नहीं होने से लोग परेशान

delhi sewer complaints
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली में सड़क, सीवर और स्ट्रीट लाइट आदि की समस्या ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ है। इस महीने में अभी तक सैकड़ों शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।

दिल्ली को पेरिस बनाने का दावा करने वाली केजरीवाल सरकार, राजधानी के लोगों को आम सुविधाएं देने में भी असफल साबित हो रही है। दिल्ली में सड़कें खराब, सीवर खराब और स्ट्रीट लाइट आदि सब कुछ खराब है। मानसून के मौसम में सड़क और सीवर सही नहीं रहने के चलते लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसका जीता जागता उदाहरण मानसून की पहली बारिश में ही देखने को मिल गया था।

दिल्ली में सीवर व्यवस्था बदहाल

वहीं, दिल्ली में सीवर व्यवस्था तो इतनी बदहाल है कि सुधरने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली का शायद ही कोई ऐसा इलाका बचा हो जहां के लोग सीवर जाम और सीवर ओवरफ्लो की समस्या न जूझ रहे हो। हर इलाके में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के समाधान की बात की जाए, तो सिर्फ दिखावा और लीपापोती हो रही है। स्थाई समाधान नहीं हो रहा है।

इस महीने इतनी शिकायतें दर्ज

सरकारी आंकड़ों की बात करें, तो इस महीने अब तक सीवर जाम और सीवर ओवरफ्लो की 777 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। इनमें 283 शिकायतों को निस्तारण किया जाना अभी बाकी है। वहीं, दूसरे नंबर पर समस्या खराब सड़कों की है। सरकारी आंकड़ों की बात करें तो इस महीने खराब सड़कों यानी सड़कों पर गड्ढे आदि की 515 शिकायतें दर्ज हुई हैं। इनमें से 273 शिकायतें अभी लंबित हैं।

दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) के ऑनलाइन शिकायत सिस्टम पर दिए आंकड़ों के अनुसार जुलाई में अब तक सीवर से संबंधित 777 शिकायतें दर्ज हुई हैं। इनमें से 283 शिकायतें लंबित हैं। इसके साथ ही यह शिकायते हर बीतते दिन के साथ बढ़ रही हैं।

- सड़कों से संबंधित 515 शिकायतें दर्ज हुई हैं। इनमें से 273 शिकायतें लंबित हैं।

- स्ट्रीट लाइटों से संबंधित शिकायतों की बात की करें तो इस माह अब तक कुल 500 शिकायतें दर्ज हुई हैं। इनमें से 244 शिकायतें लंबित हैं।

- बागवानी से संबंधित शिकायतों की बात करें तो इस माह अब तक 436 शिकायतें दर्ज हुई हैं। इनमें से 160 शिकायतें लंबित हैं।

- होल की बात करें तो होल संबंधित इस माह अब तक 316 शिकायतें दर्ज हुई हैं। इनमें से 139 शिकायतों का निस्तारण करना अभी बाकी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story