दिल्ली में 51 साल की महिला से रेप: शिष्या ने अपने 89 साल के महंत पर लगाया आरोप, पुलिस ने केस किया दर्ज

rape and POCSO case, wanted accused arrested
X
रेप और पोक्सो केस में वांटेड आरोपी 9 साल बाद गिरफ्तार। 
दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक 51 साल की महिला ने 89 साल मंहत पर रेप का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Delhi Rape Case: दिल्ली में एक 51 साल की महिला से रेप का मामला सामने आया है। महिला आरोपी की शिष्या है। उन्होंने अपने 89 साल के महंत पर रेप का आरोप लगाया है। वहीं महंत ने भी अपनी शिष्या पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला तिमारपुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक महंत की शिष्या ने 13 दिसंबर को पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि दिल्ली के तिमारपुर इलाके में कबीरपुर विज्ञान नाम से आश्रम है। यहां सतगुरु राजा राम साहब धार्मिक ट्रस्ट के महंत राजा राम दास ने उसके साथ 14 अप्रैल की रात को रेप किया था। महिला का कहना है कि राजा रामदास सतगुरु कबीर मंदिर प्रचार समिति के अध्यक्ष भी हैं। फिलहाल, पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में क्रिसमस से पहले बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

खबरों की मानें, तो महंत राजा रामदास ने पीड़िता पर अपने आश्रम में कब्जा करने का आरोप लगाया है और उन्होंने भी संबंधित थाने में मामले की शिकायत दी है। वहीं इस पूरे मामले पर एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि राजा राम दास ने महिला और पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पीड़िता पर आरोप लगाया है कि महिला ने पांच लोगों के साथ मिलकर अवैध तरीके से उनके आश्रम पर कब्जा करने की कोशिश की और जब इसका विरोध किया गया तो उसने रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया। हालांकि, पुलिस अभी दोनों मामलों में पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें-दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा: स्कूल के बच्चों ने ही दी थी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ये बताई वजह

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story