haribhoomi hindi news
Delhi Prem Nagar Fire: दिल्ली के प्रेम नगर में आग लगने से दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें माता-पिता और दो बेटे शामिल हैं।

Delhi Fire: दिल्ली के प्रेम नगर में आग लगने से दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, प्रेम नगर में आज मंगलवार को आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब साढ़े तीन बजे लगी और देखते ही देखते आग पूर घर में फैल गई। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

प्रेम नगर में लगी भीषण आग

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे प्रेम नगर इलाके में आग की सूचना मिली। सूचना पाते ही मौके पर फायर की गाड़ियां भेजी गई। इस दौरान आग में चार लोग अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आग लगने से चार की मौत

जानकारी के मुताबिक, आग पहली मंजिल पर इन्वर्टर और सोफे में लगी थी, जिसके कारण चार लोग धुंए में अंदर ही फंस गए। दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारियों ने सभी चारों को रेस्क्यू किया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उन्हें आरटीआर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, आग लगने का कारण अभी साफ नहीं हुआ। इसके लिए जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान हीरा सिंह (48), नीतू सिंह (46), रॉबिन (22) और लक्ष्य (21) के रूप में हुई है।

7