Delhi Bar Council Elections 2026: बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के चुनाव को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, यहां पढ़ें पूरी खबर...

Delhi Bar Council Elections 2026: राजधानी में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के 25 सदस्यों के 21, 22 और 23 फरवरी चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने दिल्ली के वीवीआईपी इलाकों में विशेष ट्रैफिक प्रबंध लागू किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। ऐसे में चुनाव को देखते हुए मुख्य सड़कों पर यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है।    
 
जानकारी के मुताबिक, बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के चुनाव दिल्ली हाई कोर्ट कंपाउंड में आयोजित होंगे। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने हाई कोर्ट और उसके आसपास के एरिया में सुरक्षा और यातायात को लेकर खास व्यवस्था की है। वोटिंग के दौरान शेरशाह रोड को इंडिया गेट और मथुरा रोड, दोनों तरफ से आम लोगों के लिए चुनाव तक बंद रहेगा, केवल अधिकृत वाहनों को परमिशन दी जाएगी। 

इन रास्तों पर जानें से बचे

  • तिलक मार्ग
  • सी-हेक्सागन (इंडिया गेट)
  • जाकिर हुसैन मार्ग
  • शेरशाह रोड 
  • पुराना किला रोड 

यह भी पढ़ें:- उत्तर रेलवे के जीएम ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण
यह भी पढ़ें:- ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा
यह भी पढ़ें:- दिल्ली की 13 यूनिवर्सिटी फर्जी
यह भी पढ़ें:- दिल्ली के नरेला में जूता फैक्ट्री मालिक की चाकू मारकर हत्या 


यहां पार्किंग पर रहेगी रोक

सी-हेक्सागन और आसपास के एरिया में किसी गाड़ी के रुकने या पार्किंग की परमिशन नहीं होगी। अगर कोई नियम का उल्लंघन करता है, तो गाड़ियों को  भैरों मंदिर के पास स्थित ट्रैफिक पिट में टो कर ले जाया जाएगा। इसके अलावा ऐसे लोगों के खिलाफ चालान और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं चुनाव में भाग लेने वालों अधिवक्ताओं  के लिए विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

उन्हें जू पार्किंग और नेशनल स्टेडियम के गेट नंबर 5A पर गाड़ी खड़ी करने की परमिशन होगी।  ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील  करते हुए कहा है कि, अगर हो सके तो ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। वहीं जो लेग आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट की तरफ जाना चाहता है, वे पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें ताकि किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।