दिल्ली पुलिस कांस्टेबल मर्डर केस: मुख्य आरोपी रॉकी एनकाउंटर में ढेर, दोस्त के साथ मिलकर सिपाही पर किया था चाकू से हमला

delhi police constable muder case
X
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल किरण पाल की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल किरण पाल की चाकू घोंपकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया है। आरोपी की पहचान रॉकी उर्फ राघव के रूप में हुई है।

Delhi Police Constable Murder Case: दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में पुलिस कांस्टेबल किरण पाल की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ दिल्ली के संगम विहार इलाके में हुई है। आरोपी का नाम रॉकी उर्फ राघव बताया जा रहा है। उसी ने ही कांस्टेबल पर चाकू से वार किए गए थे। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में एक अन्य आरोपी दीपक को भी अरेस्ट किया था।

पुलिस का कहना है कि दिल्ली के गोविंदपुरी में शनिवार सुबह पुलिस कांस्टेबल किरण पाल गश्त कर रहे थे। इस दौरान दौरान सिपाही किरणपाल ने आरोपी दीपक मैक्स और उसके साथी रॉकी को पकड़ लिया था। दोनों नशे की हालत में थे और चोरी की घटना को अंजाम देने जा रहे थे। इसी बीच दीपक मैक्स और रॉकी ने किरण पाल पर हमला कर दिया और वह इस हमले में बुरी तरह घायल हो गए और जमीन पर गिर गए। यह वारदात गोविंदपुरी की गली नंबर 13 की है। जब स्थानीय लोग सुबह उठे तो उन्हें वारदात के बारे में जानकारी हुई।

इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किरण पाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस हत्याकांड में एक आरोपी दीपक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।एनकाउंटर के दौरान दीपक के पैर में भी गोली लगी थी। जिसने पुलिस को उसके दूसरे साथी रॉकी के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस रॉकी को पकड़ने संगम विहार इलाके में पहुंची और उसने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उस पर फायरिंग की। इस फायरिंग में उसकी मौत हो गई। फिलहाल, इस हत्याकांड का दूसरा आरोपी दीपक अभी पुलिस की गिरफ्त में है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में मां ने घोंटा 5 साल की मासूम का गला: BF से करना चाहती थी शादी, बोली- उसका परिवार बेटी को नहीं अपना रहा था

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story