A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली के मौसम में अचानक से बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह शाम गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि इस महीने के अंत तक हल्की ठंड की शुरुआत हो जाएगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि, पहाड़ों से आने वाली शुष्क और ठंडी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।  

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिवाली तक दिल्ली-एनसीआर में ठंड की शुरुआत होने की संभावना बनी हुई है। इस साल जैसे बारिश काफी हुई है, वैसे ही ज्यादा ठंड पड़ने की उम्मीद है। आज के वेदर अपडेट की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। बारिश होने की संभावना नहीं है। दिन में धूप खिलेगी और सुबह-शाम मौसम ठंडा रहेगा। दिल्ली का आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान  35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। 

मौसम में बदलाव होने की वजह से बढ़े सर्दी-जुकाम के मामले 

वहीं दिल्ली के मौसम में अचानक से हुए बदलाव की वजह से सर्दी-जुकाम के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि आने वालों दिनों में ठंड बढ़ेगी। इन दिनों सर्दी-जुकाम के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं डेंगू के केस भी सामने आ रहे है। इसलिए, लोगों को बदलते मौसम के साथ खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की ज्यादा जरूरत है। 

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम 

दिल्ली से सटे हरियाणा की बात करें तो आज प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि 21 अक्टूबर तक मौसम शुल्क रहेगा। हालांकि, 22 और 23 अगस्त को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम में तेजी से बदलाव होगा। प्रदेश के कई जिलों में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।