Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में शुरू हुई कड़ाके की ठंड, हरियाणा में 11 दिसंबर से चलेगी शीतलहर

Delhi NCR Weather update It may rain in national capital on 19 and 20 February
X
दिल्ली-एनसीआर में अगले हफ्ते होगी बारिश।
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते मौसम विभाग ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों में फिर से बारीश की संभावना बनी हुई है।

Delhi NCR Weather Today 9 December: दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम को हुई बारिश से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार की सुबह ऐसा लग रहा है कि कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम ठंडा हो गया है और कई हिस्सों में घनाा कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटों में फिर से बारिश हो सकती है। जिसकी वजह से तापमान और गिरने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है। वहीं न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। वहीं आज दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें, तो सुबह के समय घना कोहरा छाएगा और ठंडी हवाएं चलेंगी। बाकी दिनों के मुकाबले आज धूप कम निकलेगी और शाम के समय फिर घना कोहरा छा जाएगा। रात के समय तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने बढ़ाई ठंड

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में कितना रहेगा तापमान

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा नोएडा में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो हरियाणा में आज घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा कुछ हिस्सों में आज बारिश भी देखने को मिल सकती है। वहीं 10 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा। हालांकि, 11 और 12 दिसंबर से शीतलहर चलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए भी मौसम विभाग से येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग की मानें, तो आज हरियाणा का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-Delhi Elections: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा BJP और AAP पर निशाना, बोले- रोहिंग्या मुद्दे को उठाकर लोगों का ध्यान भटका रहे

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story