Delhi Murder Case: दिल्ली के मंगोलपुरी से एक नाबालिग लड़के की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक का कुछ लड़कों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला करके उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 3 नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 17 साल के लालू के तौर पर हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले ही लालू बिहार से दिल्ली आया था। दिल्ली में लालू अपने किसी रिश्तेदार के साथ रह रहा था, उनकी दुकान पर ही काम करता था।
पूछताछ में घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि लालू का आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लालू पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद आरोपी भाग गए। घायल अवस्था में लालू मौके पर ही गिर गया, जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंच गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली पुलिस एनकाउंटर में 2 बदमाश गिरफ्तार
यह भी पढ़ें:- दिल्ली मेट्रो में दो युवकों ने शख्स को बुरी तरह पीटा
यह भी पढ़ें:- ममता बनर्जी के गढ़ में पहुंची सीएम रेखा गुप्ता
यह भी पढ़ें:- दिल्ली ईडब्ल्यूएस नर्सरी एडमिशन रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन
यह भी पढ़ें:- जेएनयू में भोजन का दुरुपयोग, 7 छात्रों पर लगा जुर्माना
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 3 नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती मामला आपसी विवाद का लग रहा है। हालांकि दूसरे पहलुओं से भी मामले की जांच की जा रही है। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।