Delhi Metro: एक शख्स ने मेट्रो के आगे कूदकर दी जान, यमुना बैंक में 15 मिनट बाधित रही सेवा

Delhi Metro News
X
दिल्ली मेट्रो समाचार।
Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में आज यानी गुरुवार को एक हादसा हो गया है। ब्लू लाइन के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है।

Delhi Metro News: दिल्ली के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन में आज यानी गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया है। दिल्ली मेट्रो का जाल राजधानी के कोने-कोने तक बिछा हुआ है। यह लोगों के लिए काफी सहायक साबित होता है, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसी घटना भी हो जाती है, जो दर्दनाक होती है। यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। शख्स जैसे ही मेट्रो के आगे कूदा, ड्राइवर ने फौरन ब्रेक लगा दी, लेकिन शख्स नहीं बच सका और उसकी मौत हो गई। शख्स की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है।

शख्स की जेब से मिला सुसाइड नोट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस शख्स ने सुसाइड किया है उसका नाम नवीन है, जो कि 50 साल का है। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों के कारण यह कदम उठा रहे हैं। इस हादसे की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और शख्स को उठाकर अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के कारण ब्लू लाइन की मेट्रो 15 मिनट के लिए बाधित रही थी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इन रूटों पर मेट्रो सेवाएं रहीं बाधित

बताया जा रहा है कि नवीन दिल्ली के गंगा नगर का रहने वाला है। उन्होंने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि उन्हें इसके लिए किसी ने मजबूर नहीं किया है, यह उसका खुद का फैसला है। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों से संपर्क की है और फिलहाल आगे की जांच कर रही है। यह हादसा गुरुवार सुबह 10 बजे के आसपास हुई। इस कारण राजीव चौक से वैशाली की ओर जाने वाली मेट्रो और राजीव चौक से इलेक्ट्रॉनिक सिटी की ओर जाने वाली मेट्रो सेवाएं सुबह 10:15 से 10:30 के बीच बाधित रही थी।

ये भी पढ़ें:- Delhi Accident: दिल्ली के हरदेव नगर में ईंटों से भरा ट्रक पलटा, 1 की मौत और कई घायल

ये भी पढ़ें:- Delhi Rain Today: दिल्ली में जमकर बरसे बदरा, आसमान में छाए घनघोर बादल, IMD ने बताया पूरे हफ्ते का हाल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story