haribhoomi hindi news
Delhi Weather Update: दिल्लीवासियों को आज गर्मी से राहत मिली है। आज यानी 18 जुलाई को दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में काफी समय के बाद मौसम ने करवट ली है। आज दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम तक बारिश हुई है। दिल्लीवासियों को कई दिनों से बारिश का इंतजार था। कल यानी 17 जुलाई को दिल्ली का तापमान भी सामान्य से काफी अधिक था। उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों को बारिश होने का इंतजार था, आखिरकार आज बारिश ने दस्तक दी जिसके कारण तापमान में गिरावट आई है।

आज कितना रहेगा दिल्ली का तापमान

मौसम विभाग ने पहले ही इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया था कि आज राजधानी में हल्की से मध्यम तक बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। आज दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई है। लोग इस बारिश के खूब मजे ले रहे हैं। आईएमडी ने यह भी बताया था कि बारिश के कारण दिल्ली का तापमान भी आज कम रहेगा। आज यानी 18 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.74 डिग्री रहने वाला है, जबकि न्यूनतम तापमान 31.05 डिग्री रहने वाला है। 17 जुलाई को राजधानी का अधिकतम तापमान 41.06 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34.13 डिग्री दर्ज किया गया था। ऐसे में कल के मुकाबले आज तापमान में काफी गिरावट आई है।

अगले 4-5 दिनों तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि दिल्लीवासियों को अगले 4 से 5 दिनों तक गर्मी से राहत रहेगी। दिल्ली में सिर्फ आज ही नहीं, बल्कि अगले 4 से 5 दिनों तक हल्की से मध्यम तक बारिश हो सकती है। आईएमडी ने 22 जुलाई तक दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है। इससे साफ है कि अगर बारिश होती है, तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। कल यानी 19 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.06, जबकि न्यूनतम तापमान 34.13 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- फरिश्ता बनीं महिला: दिल्ली एयरपोर्ट पर बुजुर्ग को आया अटैक, महिला ने ऐसे बचाई जान, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें:- Delhi Weather: आज राजधानी में होगी बारिश, तापमान में आएगी गिरावट, जानें मौसम का हाल

7