Delhi Jewelry Theft Case: दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर में रखे जेवर की जांच करने एक महिला अपनी सास के साथ पहुंची थी। लेकिन जब उन्होंने बैंक के लॉकर को खोला तो उसमें जेवर गायब थे। ऐसे में बैंक में लॉकर तोड़कर सोना चोरी होने की चर्चा शुरू हो गई, जिसके बाद देखते ही देखते शाखा के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की गई।
जानकारी के मुताबिक, दोनों महिलाएं अपने ज्वाइंट लॉकर की जांच करने के लिए बैंक आई थीं। बैंक कर्मियों ने तय प्रक्रिया के तहच लॉकर खोला था। लेकिन महिलाओं ने दावा करते हुए बताया कि लॉकर में रखा सोना और ज्वैलरी अभी गायब है। पीड़ित महिलाओं की शिकायत के बाद बैंक में मौजूद दूसरे ग्राहकों को भी फिक्र होने लगी। जिन ग्राहकों के लॉकर उसी शाखा में थे, वे घबराकर बैंक पहुंचने लगे। बैंक के बाहर भीड़ इकट्ठा होने लगी, कई लोग अपने-अपने लॉकर तुरंत चेक कराने की मांद करने लगे। हालात बिगड़ते देख बैंक प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया।
यह भी पढ़ें:- AI इम्पैक्ट समिट 2026: दिल्ली में आज कई रास्ते रहेंगे बंद, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
यह भी पढ़ें:- गाजियाबाद के इन इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी
यह भी पढ़ें:- दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में एसआई पदों पर निकली वैकेंसी
यह भी पढ़ें:- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से 40 लोग बीमार
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में सुबह हल्की बारिश के बावजूद वायु प्रदूषण?
5 फरवरी को ऑपरेट ज्वाइंट लॉकर
मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने बैंक परिसर और संबंधित लॉकर की जांच की। हालांकि शुरूआती जांच में किसी भी लॉकर के टूटने या जबरन खोलने की सूचना नहीं मिली है, लॉकर रूम की स्थिति भी सामान्य पाई गई है। जांच के दौरान सामने आया है कि ज्वाइंट लॉकर को 5 फरवरी को ऑपरेट किया गया था।
पुलिस जांच करने की कोशिश कर रही है कि उस दिन लॉकर किसी स्थिति में खोला गया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब तक किसी बाहरी छेड़छाड़ के कोई बाहरी सबूत सामने नहीं आए हैं। बैंक प्रबंधन ने भी ग्राहकों से अपील करते हुए कहा है कि भ्रामक खबरों पर ध्यान ना दें। फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।