Weekend Weather: इस वीकेंड कैसा रहेगा दिल्ली-हरियाणा का मौसम, बाहर निकलने पर पड़ेंगे लू के थपेड़े या मिलेगी राहत?

Weekend Weather: इस वीकेंड दोनों दिन गर्मी का अलग-अलग रूप देखने को मिल सकता है। एक दिन आपको लू के थपेड़े झेलने पड़ सकते हैं, तो दूसरे दिन गर्मी से राहत मिल सकती है। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि रविवार के दिन गर्मी से थोड़ी सी राहत मिल सकती है। वहीं हरियाणा में वीकेंड पर मौसम अच्छा रह सकता है। आइए जानते हैं दिल्ली और हरियाणा में तापमान कितना रह सकता है?
वीकेंड पर कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
IMD के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज 26 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। हालांकि रविवार, 27 अप्रैल को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है, जिससे गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिल सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
वहीं अगले सप्ताह की शुरुआत भी ठीक मौसम से होने वाली है। अनुमान है कि सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिससे गर्मी की मार ज्यादा नहीं झेलनी पड़ेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में 5 दिनों तक बंद रहेंगे ये रोड: बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा के चलते रूट डायवर्जन, पढ़ें एडवाइजरी
हरियाणा में वीकेंड पर सुहाना रहेगा मौसम
एक्यूवेदर के अनुसार, वीकेंड के दौरान हरियाणा में मौसम अच्छा रहने वाला है। 26 अप्रैल, शनिवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 27 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिससे गर्मी और चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है।
ऐसे में आप वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में आपको चिलचिलाती धूप के साथ ही गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 28 अप्रैल, सोमवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें: Gurugram Traffic Advisory: 1 महीने के लिए बंद रहेगी गुरुग्राम की ये सड़क, यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
