A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Delhi Firing: पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में फ्लाईओवर के पास स्कूटी सवार आरोपियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति के साथ बाइक पर जा रही थी। इस दौरान गोकलपुरी में फ्लाईओवर के पास स्कूटी सवार बदमाशों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और बदमाश महिला से बदतमीजी करने लगे। जिसका महिला ने विरोध किया था।
महिला की गोली मार कर हत्या
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गोकलपुरी इलाके से महिला को गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस घटना की सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को पता चला कि महिला अपने पति के साथ दुर्गापुरी जा रही थी। इस दौरान एक स्कूटी पर सवार बदमाशों ने महिला के साथ बदतमीजी करने का प्रयास किया। जिसका महिला ने विरोध किया। इसको लेकर बदमाशों ने महिला को गोली मार दी और मौके पर फरार हो गए।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह बुराड़ी से दुर्गापुरी जा रहे थे।
इस दौरान ही एक स्कूटी उनकी बाइक से टकराने वाली थी, जिसको लेकर उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद वह बदतमीजी करने लगे और गोली मारी दी। वह अपनी पत्नी को घायल अवस्था में जीटीबी अस्पताल लेकर गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। गोकुलपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया लिया है।
मृतक महिला की पहचान 30 वर्षीय सिमरनजीत कौर के रूप में हुई है। बता दें पूर्वी दिल्ली से हर दिन कोई न कोई अपराध की वारदात सामने आती रहती है। यहां क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।
