मकर संक्रांति पर दिल्ली चुनाव का असर: आसमान में दिख रही इन नेताओं की पतंगें, हरियाणा और राजस्थान में भी खासा उत्साह

Makar Sankranti 2025
X
मकर संक्रांति 2025 पर दिल्ली चुनाव का असर
दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आ गया है और सभी दलों के राजनीतिक नेता एक-दूसरे के ऊपर बयानबाजी कर रहे हैं। वही, दूसरी और मकर संक्रांति के अवसर पर दुकानों में बड़े राजनीतिक चेहरों वाली पतंगों की मांग बढ़ती जा रही है।

देशभर में मकर संक्रांति का पर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। खास बात है कि इस त्योहार पर दिल्ली चुनाव का भी असर देखा जा रहा है। यही कारण है कि अकेले दिल्ली में ही नहीं बल्कि राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों में भी पीएम मोदी से लेकर अरविंद केजरीवाल तक तमाम नेताओं की पतंगें उड़ान भर रही हैं। दिल्ली से लेकर हरियाणा और आस पास के राज्यों में लोग ऐसी पतंगों से पतंगबाजी कर रहे हैं, जिन पर दिल्ली चुनाव से जुड़े बड़े नेताओं की तस्वीर बनी है।

अब्दुल गफूर ने बनाई दिल्ली चुनाव के दिग्गजों की पतंग

राजनीति लोगों के चेहरे पर पतंग बनाने के लिए मशहूर अब्दुल गफूर अंसारी ने इस बार भी कई राजनीतिक दिग्गजों की फोटो का पतंग बनाया है। इसमें दिल्ली चुनाव के कई बड़े नेता जैसे अरविंद केजरीवाल, अमित शाह, मोदी, राहुल गांधी शामिल हैं। अंसारी ने बताया कि उन्हें बचपन से ही पतंगे बनाने का शौक है और बीते 40 सालों से अभिनेताओं, राजनेताओं और खिलाड़ियों का तस्वीर वाली पतंग बना रहे हैं। जब उन्होंने पहली बार आदमियों के फोटो की कटआउट बनाकर पतंग उड़ाया, तो इसे बहुत सराहना मिलने लगी। बाद में उनका यह शौक बढ़ता चला गया। उन्होंने इस बार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तस्वीर की भी पतंग बनाई है।

सेलिब्रिटी से ज्यादा नेताओं की डिमांड

उत्तर प्रदेश में आज मकर संक्रांति के मौके पर पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीर वाली का ज्यादा मांग हो रही है। एक पतंग व्यापारी ने बताया कि एक समय ऐसा था, जब फिल्मों बड़े सेलिब्रिटीज की तस्वीर वाली पतंगों की अधिक मांग हुआ करती है। लेकिन बदलते समय के साथ आज बाजार में राजनीतिक नेताओं की तस्वीर वाली पतंगों की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है, जिसे पूरा करने में भी मुश्किल आ रही है। दिल्ली चुनाव की बात करें तो सीएम योगी का दौरा भी तय है। ऐसे में विपक्ष की नींदे उड़ना भी लाजमी है।

क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति?

मकर संक्रांति हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो कि इस साल 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं, और सूरज उत्तरायण हो जाता है। यह त्योहार धार्मिक महत्वों के अलावा कृषि, वैज्ञानिक और समाज से भी जुड़ा हुआ। इस दौरान तिल गुड़ खाने और खिलाने को परम्परा है और साथ ही लोग अपने घरों में खिचड़ी भी बनाते हैं। माना जाता है कि उत्तरायण बहुत ही शुभ समय होता है, जब सकारात्मक ऊर्जा अपने चरम पर होती है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें, तो सूर्य के उत्तरायण होने से रात छोटी और दिन बड़े होने लगते हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में मकर संक्रांति मनाई जाती है।

मकर संक्रांति के लिए दिल्ली के मशहूर बाजार

दिल्ली का चांदनी चौक सबसे पुराना और मशहूर बाजार है, जहां पर त्योहारों से जुड़े सारे सामान आसानी से मिल जाते हैं। मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के लिए यहां पर कई अलग-अलग तरह के पतंग उपलब्ध हैं, इसके साथ ही यहां पर तिल और गुड़ से लेकर विशेष प्रकार की मिठाइयां भी मिल जाएंगी। इसके अलावा लाजपत नगर, सदर बाजार और सरोजिनी नगर भी दिल्ली के प्रमुख बाजार है, जो अलग-अलग चीजों के लिए जाने जाते हैं। इसमें लाजपत नगर और सरोजिनी नगर खासकर कपड़ों के लिए मशहूर हैं।

ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2025: केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया जैकेट, कंबल और सोने की चेन बांटने का आरोप, दिल्ली के लोगों से की ये अपील

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story