दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका: AAP में शामिल हुईं महिला प्रकोष्ठ की नेता प्रियंका अग्रवाल, अरविंद केजरीवाल ने किया स्वागत

Congress women cell leader Priyanka Agarwal joins AAP before delhi assembly elections 2025
X
कांग्रेस की प्रियंका अग्रवाल आम आदमी पार्टी में हुईं शामिल
विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं। इसकी जानकारी AAP की ओर से दी गई है।

Priyanka Agarwal joins AAP: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं। दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने उनका AAP में स्वागत किया। इसकी तस्वीरें आप ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है।

ये भी पढ़ें-Delhi Liquor Scam: बीजेपी ने AAP पर लगाया आरोप, शराब घोटाले से दिल्ली को हुआ 2,026 करोड़ का नुकसान, CAG रिपोर्ट का दिया हवाला

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ने आज आम आदमी पार्टी के जनहितकारी कार्यों और नीतियों से प्रभावित होकर अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में AAP की सदस्यता ग्रहण की है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने प्रियंका अग्रवाल को पार्टी पटका और टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया और पार्टी में शामिल होने के लिए बधाई दी।

बता दें कि दिल्ली में पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है और आठ फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इससे पहले नेताओं के दौर बदलने का दौर जारी है। प्रियंका अग्रवाल कस्तूरबा नगर के कोटला मुबारकपुर वार्ड से दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष थीं।

ये भी पढ़ें- Delhi BJP Candidate List: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट, 29 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story