Delhi DDA Flats: दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) बहुत जल्द अलग-अलग आवास योजनाओं के तहत 2000 से ज्यादा फ्लैट्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाला है।
इन फ्लैटों को मौजूद स्कीम में शामिल करके बुकिंग शुरू कर दी जाएगी, जिसमें सरकारी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए कर्मयोगी आवास योजना और आम लोगों के लिए जनता आवास योजना के नए चरण शुरू कर दिए जाएंगे। कर्मयोगी आवास योजना के तहत LIG, MIG और दूसरे श्रेणी के फ्लैटों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
नए फेज में शुरू होंगी आवास योजना
दूसरी आवास योजनाओं में EWS और LIG श्रेणी के फ्लैटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। डीडीए अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्राधिकरण मौजूदा आवास योजनाओं के न्यू चरण को भी लॉन्च करेगा। जिसमें कर्मयोगी आवास योजना का तीसरा फेज भी शामिल है। इसके अलावा नागरिकों को कम कीमत में EWS और LIG फ्लैट खरीदने का मौका मिलेगा।
मौजूदा आवास योजनाओं जैसे कर्मयोगी और दूसरी स्कीम में 2000 से ज्यादा नए फ्लैट कनेक्ट किए जाएंगे, जिनमें 1 हजार से ज्यादा फ्लैट अकेले कर्मयोगी आवास योजना में शामिल होंगे। इसके अलावा इस साल DDA कई नई आवास योजनाएं भी शुरू कर देगा। इससे नरेला और दूसरे एरिया में अलग-अलग श्रेणियों के फ्लैट बुक करने का मौका मिलेगा।
पिछले साल कितने फ्लैट बिके ?
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) प्रशासन के मुताबिक, बीते साल में 11 हजार फ्लैट बिक चुके हैं, जिसमे करीब 60 फीसदी फ्लैट EWS और जनता श्रेणी के फ्लैट हैं। डीडीए की जन साधारण आवास योजना 2025 में 90 फीसदी फ्लैट बिक चुके हैं। डीडीए कम कीमतों पर लोगों को घर दिला रहा है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में प्राधिकरण का आवास राजस्व 3,200 करोड़ रुपये से ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है।
इसके अलावा 1,100 करोड़ रुपये की दूसरी पेंडिंग प्राप्तियों के तहत वसूल की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि नरेला में डीडीए कर्मयोगी आवास योजना और डीडीए नागरिक आवास योजना में 700 से ज्यादा फ्लैट खरीदे जा चुके हैं। दोनों आवास स्कीम के तहत बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला है।
'पहले आओ पहले पाओ' पर शुरू होगी बुकिंग
DDA द्वारा कर्मयोगी आवास योजना तहत नरेला सेक्टर ए1 से ए4 में 936 एक्स्ट्रा फ्लैटों की बुकिंग को शुरू कर दिया गया था। इसमें मौजूदा कार्यरत व सेवानिवृत सरकारी कर्मचारियों को 25 फीसदी छूट दी गई। इन कर्मचारियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर फ्लैट बुक करने का मौका मिलेगा। कर्मचारी वन बीएचके, टू बीएचके और थ्री बीएचके फ्लैट खरीद सकते हैं।









