haribhoomi hindi news
Uttam Nagar Double Murder: दिल्ली के उत्तम नगर के पिता और चाचा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्याकांड का खुलासा किया है।

Uttam Nagar Double Murder Case: दिल्ली के उत्तम नगर में कुछ दिन पहले एक फ्लैट के अंदर 2 सगे भाइयों के शव बरामद हुए थे। वारदात के बाद से देवेंद्र (मृतक) का बेटा फरार था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस पूछताछ में हत्याकांड के पीछे की वजह संपत्ति और नौकरी का लालच बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले में अब भी आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक, द्वारका जिले के उत्तम नगर एरिया में  फ्लैट के अंदर दो भाइयों 50 वर्षीय देवेंद्र कुमार और 48 साल के अमित के तौर पर हुई है। इस मामले में शामिल पुलिस ने देवेंद्र के बेटे आरोपी बेटे ईश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दोनों की मौत गंभीर आंतरिक चोटों की वजह से हुई थी, दोनों की बॉडी पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक देवेंद्र ESIC में काम करते थे, उनके PF खाते में करीब  50 लाख रुपये जमा थे।   

आरोपी का पिता-चाचा से हुआ था झगड़ा

पूछताछ में आरोपी ईश्वर ने बताया कि उसके पिता देवेंद्र ने कहा था कि उनकी मौत के बाद यह पैसा और अनुकंपा पर सरकारी नौकरी ईश्वर को मिल सकती है। इसी लालच में ईश्वर ने अपने पिता और चाचा की हत्या करने की साजिश रची थी। DCP कुशल पाल सिंह का कहना है कि 3 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे पड़ोसियों ने झगड़े होने की सूचना दी थी, जब मकान मालिक नरेश कुमार वहां पहुंचे, तो ईश्वर ने दरवाजा खोला, जिसके बाद नरेश ने मामला शांत करवा दिया था। लेकिन अगले दिन देवेंद्र और अमित के शव बरामद हुए, लेकिन ईश्वर वहां मौजूद नहीं था। 

आरोपी ने की थी मारपीट

ACP संजीव कुमार और SHO मुकेश कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि वारदात वाले दिन  शराब पीने के बाद ईश्वर का अपने पिता और चाचा से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने उन्हें बुरी तरह पीटा था, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई थी। पुलिस फिलहाल इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।  

7