haribhoomi hindi news
मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर चार लोगों से रकम ली। आरोपी अपने घर बुलाकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाया और ज्वाइनिंग के लिए घुमाते रहा। कोतवाली थाने में मामला दर्ज। 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री का रिश्तेदार बताकर पति-पत्नी ने चार लोगों से करीब 23 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। पति-पत्नी ने अपनी पहुंच के दम पर मंत्रालय में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। नौकरी पाने की लालच में चार लोगों ने 23 लाख गंवा दिए। आधा पैसा लेने के बाद आरोपी पति-पत्नी ने घर बुलाकर उनको फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया, लेकिन जब ज्वाइनिंग के लिए घुमाने लगा तो ठगी की आशंका हुई और कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस अब दोनों आरोपी पति-पत्नी की तलाश कर रही है। 

जानकारी के अनुसार रामभांठा निवासी समारु राम टंडन ड्राइवर का काम करता है। वह एक साल पहले गाड़ी लेकर रायपुर गया था। उसी दौरान रायपुर के जय स्तंभ चौक में ग्राम भद्ररसी जिला महासमुंद निवासी कुमार राम ठाकुर और उसकी पत्नी सहोद्रा बाई ठाकुर से मुलाकात हो गई। चर्चा के दौरान कुमार राम ठाकुर ने समारु को बताया कि वह प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेता का बहनोई है और उसका मंत्रालय में काफी जान पहचान है। 

Husband Wife Commit Fraud

मंत्रालय में पहुंच होने की बात कही तो समारु झांसे में आ गया। उसने उसे मोबाइल नंबर भी दे दिया। समारु रायपुर से घर लौटा और अपने बेट डिगेश कुमार का बायोडॉटा भेज दिया। आरोपी ठाकुर राम ने नौकरी के लिए पांच लाख रुपए की मांग की। इधर नौकरी लगने की खुशी में समारु अपने रिश्तेदारों को भी बताया। साथ ही पिंटू लहरे, भतीजा राजेश साहू और सुशील चौहान के बेटे लोकनाथ को भी बता कर उनका बायोडॉटा भी भेज दिया। कुछ दिन बाद आरोपी ठाकुर राम रायगढ़ आया और समारु से मिला। अपने बेटे की नौकरी के लिए समारु ने 4 लाख कैश दे दिया। एक लाख ऑनलाइन देने की बात कही।

अपने गांव बुला लिया आरोपी ने
रायगढ़ के सभी लोगों को आरोपी ने अपने गांव महासमुंद जिले के भद्ररसी बुला लिया। सभी बीते 1 दिसंबर 2025 को उसके गांव पहुंच गए। उनको फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाया गया। बाकी रकम की मांग की। उसने बोला ज्वाइनिंग से पहले बाकी रकम देना जरुरी है। उनको 12 दिसंबर 2025 को ज्वाइनिंग करने की तारीख भी बताया। 8 दिसंबर को सभी लोगों ने 8 लाख 77 हजार 500 रुपए दे दिया।

तलाश जारी
कोतवाली टीआई -सुखनंदन पटेल ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही पुलिस उन तक पहुंच जाएगी।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7