दिल्ली में बेखौफ बदमाश: स्कूटी पर जा रहे तीन दोस्तों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

दिल्ली के वेलकम इलाके में अज्ञात बदमाशों ने स्कूटी पर जा रहे तीन दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि, दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

दिल्ली के वेलकम इलाके में तीन बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना कबीर नगर के गली नंबर 5 की है। मृतक की पहचान नदीम के रूप में हुई है। उसका जींस बनाने का कारखाना है। यह घटना नदीम के घर के पास की है। बताया जा रहा है कि जब नदीम अपने दो दोस्तों के साथ फैक्ट्री से खाना लेकर लौट रहा था। उसी दौरान तीन अज्ञात हमलावर आए और उन्होंने नदीम और उसके दोस्तों को घेर लिया। इसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से नदीम गंभीर रुप से घायल हो गया और बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने नदीम को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, उसकी मौत हो गई।

नदीम का इंतजार कर रहे थे हमलावर

आशंका जताई जा रही है कि हमलावर नदीम के घर के पास उसका इंतजार कर रहे थे। वह पहले से जानते थे कि नदीम अपने घर आने वाला है। जैसे ही नदीम अपने दोस्तों के साथ स्कूटी पर आया तो हमलावरों ने उसे घेर लिया और उस पर सात राउंड फायरिंग की। इस गोलीबारी में नदीम का एक दोस्त भी घायल हुआ है। जबकि, उसका दूसरा दोस्त बाल-बाल बच गया। वहीं हमलावर मृतक नदीम की स्कूटी और मोबाइल लेकर फरार हो गए है।

क्या बोली पुलिस

पुलिस का कहना है कि जिस तरह से युवक की हत्या की गई है। प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजीश के चलते हत्या का लग रहा है। हालांकि, अभी हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में बीड़ी मांगने पर बवाल: पत्थर से वार कर ले ली जान, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story