Delhi CBI Bribe Case: दिल्ली में सीबीआई इंस्पेक्ट को 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Delhi CBI Bribe Case: दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में CBI इंस्पेक्टर को करोड़ों की रिश्वत लेने के आरोप में 'केंद्रीय जांच ब्यूरो' ने गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उसने युवक को CBI केस का डर दिखाकर करोड़ों रुपये की रिश्वत मांगी है। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच CBI की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB)द्वारा किया जा रहा है।   

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी की पहचान CBI इंस्पेक्टर दीपक फल्सवाल के तौर पर हुई है।   24 साल के शिकायतकर्ता शुभम मिश्रा ने अपने बताया है कि 22 जनवरी 2026 को एक शख्स भाटी कलां के महाबलीपुरम स्थित उनके फार्म हाउस पर आया। शख्स ने कहा कि वह CBI इंस्पेक्टर दीपक फल्सवाल है, जिसने पीड़ित को किसी केस में शिकायत होने पर  लोधी रोड स्थित CBI ऑफिस में पेश होने को कहा था।  

जबरन वसूले 50 हजार

आरोपी दीपक फल्सवाल ने पीड़ित को मामले को निपटाने के लिए 2 करोड़ रुपये की डिमांड की थी। आरोपी को पैसे देने से पीड़ित ने मना कर दिया था, जिसके बाद उसे धमकाया गया और जबरदस्ती उससे 50 हजार रुपये ले लिए।

आरोपी ने पीड़ित से कहा कि वह हर महीने 75 हजार रुपये देकर रिश्वत दे दें। पीड़ित का कहना है कि आरोपी लगातार फेस टाइम कॉल के माध्यम से संपर्क करता था, ताकि कॉल ट्रैक ना हो सके। शक होने पर पीड़ित ने आरोपी से बातचीत के दौरान फोन में ऑडियो रिकॉर्ड कर ली, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया।  

लॉ स्टूडेंट लेने आया पैसे 

शुभम ने इस मामले में 10 मार्च को पुलिस को सूचित किया। शुभम ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी की ओर से एक युवक पैसे लेने फार्म हाउस आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां वसंत कुंज के किशनगढ़ का रहने वाला 30 साल का लॉ स्टूडेंट राजा मौजूद था।

पुलिस ने राजा को गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में राजा ने बताया कि वह CBI इंस्पेक्टर दीपक के कहने पर पैसे लेने आया था। इस शिकायत के बाद टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर दी, जहां पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।