Bank Holiday April 2026: दिल्ली में इस महीने 9 दिन बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा लिस्ट जारी कर दी गई है।

Bank Holiday April 2026: अप्रैल के शुरू होने के साथ ही नए वित्तीय साल की भी शुरुआत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इस महीने दिल्ली में 9 दिनों बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में जो लोग बैंक से जुड़े कामों को निपटाने का प्लान बना रहें हैं, तो उनके लिए यह जानकारी जरूरी है। ऐसे में लोगों को बैंक जाने की योजना बनाने से पहले छुट्टियों को भी ध्यान में रखना जरूरी है। 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इस महीने होने वाली बैंक हॉलिडे की लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाईट पर जारी कर दी है। यह लिस्ट  राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों की छुट्टियों से जुड़ी हुई है, जिसमें राज्य स्तर की छुट्टियां भी शामिल हैं। RBI की आधिकारिक बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली में शनिवार और रविवार की रेगुलर छुटियों के अलावा 2 त्योहारी छुट्टी हैं, तो चलिए जानते हैं कब-कब बैंक बंद रहेंगे। 

किस दिन बंद रहेंगे बैंक ?

  1. 1 अप्रैल: बैंकों के सालाना खाते बंद होने की प्रक्रिया
  2. 3 अप्रैल : गुड फ्राइडे
  3. 5 अप्रैल: रविवार
  4. 11 अप्रैल: दूसरा शनिवार
  5. 12 अप्रैल: रविवार
  6. 14 अप्रैल: डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती
  7. 19 अप्रैल: रविवार
  8. 20 अप्रैल: अक्षय तृतीया (कुछ क्षेत्रों में) 
  9. 25 अप्रैल: चौथा शनिवार
  10. 26 अप्रैल: रविवार

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलेगी

दिल्लीवासियों के लिए यह जरूरी है, कि अगर उनके बैंक से जुड़े जरूरी काम अधूरे हैं, तो परेशानियों से बचने के लिए RBI द्वारा जारी लिस्ट के तहत बैंक से जुड़े जरूरी काम को निपटारे की योजना बनाएं। लेकिन छु्ट्टी के दौरान लोग एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। बैंक की इन सेवाओं पर छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।