Delhi Assembly Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा को आज 25 मार्च मंगलवार को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बता दें कि बजट सत्र का तीसरा दिन है, इस बीच इस धमकी ने एक बार फिर से विधानसभा परिसर में हलचल मचा दी है।
बताया जा रहा है कि विधानसभा स्पीकर के ओसएडी के मेल पर यह धमकी भेजी गई है। दावा किया जा रहा है कि धमकी भरे ईमेल में कहा गया है कि भवन में RDX 16 आईईडी बम लगाए दिए गए हैं, और दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर विस्फोट हो जाएगा।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, स्पीकर के ओएसडी को ईमेल पर जिसने धमकी दी है, उस शख्स ने खुद को कोयंबटूर का निवासी बताया है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि कुछ राजनीतिक वजहों से नाराज होने के चलते उसने यह धमकी दी है। ईमेल भेजने वाले ने लिखा है कि विधानसभा परिसर में आरडीएक्स से लैस 16 आईईडी बम लगाए दिए हैं।
कल भी मिली थी धमकी
सुरक्षा एजेंसियों को जब इस बारे में पता लगा तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गई। टीम ने परिसर को तुरंत खाली करवा लिया है, इसके अलावा विधानसभा परिसर के हर कोने की गहनता से जांच की जा रही है। बता दें कि बजट संत्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार को भी बजट पेश होने से पहले धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। ईमेल में विधानसभा समेत स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, एलजी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, लेकिन जांच पड़ताल के बाद इस धमकी फर्जी बताया गया था।