A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Delhi Assembly Elections: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने आप के खिलाफ मोर्चा खोलने की पूरी तैयारी कर ली है। आठ दिसंबर से परिवर्तन यात्रा शुरू होने वाली है। इस परिवर्तन यात्रा की शुरुआत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा या गृहमंत्री अमित शाह शामिल हो सकते हैं। वहीं ये भी उम्मीद लगाई जा रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी भी दिल्ली चुनाव से पहले इस परिवर्तन यात्रा में शामिल हो सकते हैं।  

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

आठ दिसंबर से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा की तैयारियों के लिए शनिवार को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने से लेकर परिवर्तन यात्रा के रूट और स्थानों के साथ यात्रा के लिए जिम्मेदार लोगों की ड्यूटी लगाने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही दिल्ली की बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़े नेताओं की रैली को लेकर भी चर्चा की गई।  

ये भी पढ़ें: संभल जामा मस्जिद मामला- SC ने कहा- सर्वे रिपोर्ट नहीं खुलेगी; ट्रायल कोर्ट को 8 जनवरी तक एक्शन नहीं लेने का निर्देश

फरवरी में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

बता दें कि दिल्ली में आगामी विधानसभा फरवरी में होने की उम्मीद है। दिल्ली की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी , आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मुख्य भूमिका निभाएंगे। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पिछले 10 सालों से दिल्ली की सत्ता में काबिज है। शीला दीक्षित के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद से अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे। बाद में शराब घोटाला मामले में जेल जाने के बाद आतिशी मार्लेना को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया। अब आम आदमी पार्टी के नेता और खुद मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  एक बार फिर दिल्ली में किए गए कामों को लेकर अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

दिल्ली में जीत, भाजपा का दावा

वहीं बीजेपी का कहना है कि इन आगामी विधानसभा चुनावों में  पार्टी पर अपना भरोसा दिखाकर चुनाव जिताएगी। इससे भाजपा को जीत मिलेगी और वो दिल्ली की सत्ता संभालेंगे और जनता के लिए बड़े पैमाने पर काम करेंगे। ऐसे में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बड़े केंद्रीय मंत्रियों और खुद प्रधानमंत्री की रैली चुनावों पर अलग प्रभाव डाल सकती हैं।

ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल पर फिर हुआ हमला: पदयात्रा के दौरान युवक ने फेंका स्प्रिट, AAP ने लगाया जिंदा जलाने का आरोप