Logo
Delhi AI Impact Summit 2026: दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन किया जाएगा, जिसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

Delhi AI Impact Summit 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी 2026 तक एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन हो किया जाएगा। ऐसे में आयोजन स्थल के आसपास सुरक्षा और आवागमन को देखते हुए राजधानी में व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी लागू की गई है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने दिल्लावासियों को सलाह दी है कि वह घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें, ताकि ट्रैफिक की समस्या का सामना करने से बच सकें।   

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत गूगल के CEO सुंदर पिचाई और ओपनएआई के प्रमुख सैम ऑल्टमैन समेत कई अंतरराष्ट्रीय नेता और उद्योग जगत की हस्तियां भी शामिल होंगी, इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लाखों ने लोगों ने पंजीकरण कराया है, वहीं 10 हजार विदेशी प्रतिनिधियों के दिल्ली आने की संभावना है।

इसे भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र की दिशा तय करने वाला अहम आयोजन माना जा रहा है। वैश्विक  आयोजन के मद्देनजर कई रास्तों पर यातायात प्रतिबंधित और प्रभावित रहेगा। जिन गाड़ियों का गंतव्य  दिल्ली नहीं है, उन्हें ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के साथ दूसरे  वैकल्पिक रास्तों पर मोड़ा जाएगा। 


ये रास्ते होंगे प्रभावित 

  • अकबर रोड
  • तीन मूर्ति मार्ग
  • मदर टेरेसा क्रेसेंट
  • सरदार पटेल मार्ग
  • जनपथ
  • फिरोजशाह रोड
  • शांति पथ
  • सत्य मार्ग
  • अफ्रीका एवेन्यू
  • कमाल अतातुर्क मार्ग
  • एपीजे अब्दुल कलाम रोड
  • सी-हेक्सागन
  • डॉक्टर जाकिर हुसैन मार्ग
  • महात्मा गांधी मार्ग (भीकाजी कामा प्लेस से मोती बाग फ्लाईओवर)
  • सिकंदर रोड
  • मथुरा रोड (चिड़ियाघर से तिलक मार्ग), सुब्रमण्यम भारती मार्ग, भैरों मार्ग और राजेश पायलट मार्ग शामिल हैं।   


इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल 
 

  • भैरों मार्ग की ओर जाने वाले वाहन रिंग रोड के ITO-आश्रम सेक्शन या प्रगति मैदान टनल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • राजेश पायलट मार्ग के लिए सफदरजंग मार्ग या अरबिंदो मार्ग बेहतर विकल्प होंगे। 
  • मथुरा रोड के यात्री सराय काले खां-आश्रम से रिंग रोड या लाला लाजपत राय रास्ते का इस्तेमाल करें। 
  • सुब्रमण्यम भारती मार्ग की ओर जाने वाले आर्कबिशप मार्केरियस मार्ग और महर्षि रमन मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।   
  • मोतीलाल नेहरू मार्ग, दारा शिकोह मार्ग, तालकटोरा रोड, सैन मार्टिन मार्ग, टॉलस्टॉय मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नीति मार्ग, न्याय मार्ग, लोधी रोड, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग और मान सिंह रोड भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।   

हजारों पुलिसकर्मी होंगे तैनात 

समिट के दौरान दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं, इस मौके पर करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी, जिनमें करीब 5 हजार  ट्रैफिक पुलिस के जवान होंगे। वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार रीयल-टाइम अपडेट जारी करती रहेगी।

ताकि लोग अपने रूट को समय रहते बदल सके। भारत मंडपम के 5 किलोमीटर के दायरे में 30 से ज्यादा स्कूल ट्रैफिक प्लान से प्रभावित होंगे। इसके अलावा VVIP मूवमेंट के लिए बनाए गए रूट पर 10 स्कूल हैं, जिनमें बोर्ड परीक्षा केंद्र भी रहेंगे, यहां पर करीब 2,943 छात्र परीक्षा देंगे, ऐसे में स्टूडेंट्स से भी वैकल्पिक मार्ग अपनाने का अनुरोध किया गया है।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

5379487