Delhi Firing Case: दिल्ली के भजनपुरा एरिया में आज 3 मार्च मंगलवार को एक शख्स के घर बाहर बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मामल के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
पुलिस आसपास के लोगों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस इस मामले में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने में जुटी है, ताकि बदमाशों के बारे में पता लगाया जा सके। इस मामले में पीड़ित शख्स ने केस दर्ज करवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित की पहचान 39 साल के मोहम्मद अब्दुल कादिर के तौर पर हुई है। मोहम्मद अब्दुल विजय पार्क के मौजपुर में रहते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि आज 2 से 3 लोग उनके घर के सामने आए और हवाई फायरिंग करके मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके सबूत भी इकट्ठा किए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान करके उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जा सके।