haribhoomi hindi news
राजधानी दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 16 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 

Delhi News: दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में एक सनसनीखेज घटना में एक 16 वर्षीय लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। यह घटना रात करीब 8:30 बजे हुई जब कुछ लड़कों ने मिलकर इस नाबालिग लड़के पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल लड़के को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दयालपुर थाने में दर्ज हुआ मामला

इस घटना के बाद दयालपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। डीसीपी राकेश पवारिया ने बताया कि पुलिस इस मामले में हर संभव प्रयास कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रॉपर्टी डीलर की चाकू मारकर हत्या 

हाल ही में दिल्ली के हस्तसल रोड इलाके में 1 नवंबर को एक 38 साल के प्रॉपर्टी डीलर गगन ओबेरॉय की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, गगन पर कुछ लोगों के एक समूह ने हमला किया। हमले में गंभीर रूप से घायल गगन को तुरंत माता चानन देवी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बेहिसाब खून बह जाने की वजह से इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

इस घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 109(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: पिटाई का बदला लेने के लिए की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

7