DDA Recruitment 2026: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा लैंडस्केप विभाग के लिए कंसल्टेंट पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इस पोस्ट के लिए केवल वही उम्मीदवार योग्य है, जिन्होंने आर्किटेक्चर और लैंडस्केप से जुड़ी पढ़ाई की हुई है, इसके अलावा इस फिल्ड में उनका अनुभव रहा है।
जानकारी के मुताबिक, जारी किए नोटिफिकेश के तहत DDA कंसल्टेंट (लैंडस्केप आर्किटेक्ट) के 14 और कंसल्टेंट (आर्किटेक्ट) के 3 पोस्ट पर नियुक्ति की जाएगी। बताया जा रहा है कि इन पदों पर मंथली सैलरी के अलावा लोकल कन्वेंस भी दिया जाएगा।
इसके अलावा आने-जाने के लिए भी अलग से खर्च दिया जाएगा। उम्मीदवार की सैलरी अनुभव के आधार तय की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को 5 से 10 अनुभव हैं, उन्हें हाई सैलरी और ज्यादा कन्वेंस मिलेगा। वहीं कम अनुभव वाले उम्मीदवारों के लिए शुरुआती सैलरी तय की गई है।
क्या योग्यताएं होनी चाहिए ?
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लैंडस्केप आर्किटेक्चर में मास्टर्स डिग्री होना जरूरी है।
- आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री जरूरी है।
- लैंडस्केप प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव होना चाहिए।
- उम्मीदवार को AutoCAD, Adobe Creative Suite और MS Office जैसे सॉफ्टवेयर का ज्ञान होना चाहिए।
- आर्किटेक्ट पद के लिए आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री और लैंडस्केप प्रोजेक्ट का अनुभव चाहिए।
- दोनों पोस्ट के लिए 5 से 10 साल का अनुभव जरूरी है।
कितनी मिलेगी सैलरी ?
DDA में कंसल्टेंट पदों पर उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है। इससे ज्याद उम्र वाले उम्मीदवारों का चयन नहीं किया जाएगा। कंसल्टेंट (लैंडस्केप आर्किटेक्ट) को 52,500 से 76,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही कंसल्टेंट (आर्किटेक्ट) को 47,000 से 64,000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को डीडीए की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन के अनुसार फॉर्म भरेंगे। इसके साथ ही सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके PDF में आधिकारिक ईमेल पर भेजने पड़ेंगे।