Alka Lamba: पहले हम दुश्मन थे अब... रेखा गुप्ता को लेकर अल्का लांबा ने साझा किए पुराने पल

Alka Lamba Shared Image with Delhi CM Rekha Gupta
X
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने रेखा गुप्ता संग तस्वीर शेयर की।
Alka Lamba on Delhi CM: रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने पर अलका लांबा ने उनका अभिवादन किया। साथ ही 30 साल पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए यादें ताजा कीं। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम करेगी, तो हम समर्थन देंगे। 

Alka Lamba on Delhi CM: दिल्ली में चौथी महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ले ली है। देश भर से उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाईयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता अलका लांबा ने 1995 की तस्वीर शेयर करते हुए यादें ताजा कीं और शुभकामनाएं दीं। दरअसल बीती शाम भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाए जाने के नाम पर मुहर लग गई। इसके बाद बधाईयां और शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया।

अलका लांबा ने रेखा गुप्ता संग शेयर की 30 साल पुरानी तस्वीर

अलका लांबा ने एक तस्वीर शेयर करते हुए रेखा गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'जब मैंने और रेखा गुप्ता ने एक साथ शपथ ग्रहण की थी, तब मैंने NSUI से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ DUSU के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी और रेखा ने ABVP से महासचिव पद पर जीत हासिल की थी। मुख्यमंत्री बनने के लिए रेखा को बधाई और शुभकामनाएं। हम दिल्ली वाले उम्मीद करते हैं कि अब मां यमुना स्वच्छ होंगी और बेटियां सुरक्षित रहेंगी।'

ये भी पढ़ें: केजरीवाल से लेकर...राजनाथ सिंह तक, जानिए रेखा गुप्ता के सीएम बनने पर किसने क्या कहा?

महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में हम करेंगे समर्थन

वहीं उन्होंने रेखा गुप्ता के दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने को लेकर कहा कि 'जब मैंने रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुनी, तो मैं पुरानी यादों में खो गई थी, मैं सीधा 30 साल पीछे चली गई। उस समय मोबाइल फोन नहीं होते थे, तो एल्बम में हमारी एक तस्वीर थी। मैंने वो तस्वीर ढूंढी और शेयर की। उस समय मैंने NSUI से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ DUSU के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी और रेखा ने ABVP से महासचिव पद पर जीत हासिल की थी। उस समय हमारी उम्र लगभग 20 साल रही होगी। हमने साथ में शपथ ली और हमारी हमेशा से वैचारिक लड़ाई रही है और आगे भी रहेगी। रेखा उस समय आक्रामक रहती थीं, जो आरएसएस और एबीवीपी में होता है।

मैंने उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए नसीहत भी दी है क्योंकि सुबह मैंने उनका एक वीडियो देखा कि पार्षद रहते हुए उन्होंने माइक और पोडियम तोड़ा, तो अगर विपक्ष ऐसा करेगा, तो वो कैसे संभालेंगी। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा चिंता का मुख्य विषय है। अब रेखा दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गई हैं, ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि वे इस मुद्दे पर काम करेंगी और अगर वो इस दिशा में काम करती हैं, तो हम उनका समर्थन करेंगे। अगर कहीं वो चूकेंगी, तो हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे क्योंकि केंद्र एलजी सब उनके हाथ में है।'

ये भी पढ़ें: रेखा गुप्ता के सिर सजा दिल्ली सीएम का ताज, वीजेंद्र गुप्ता होंगे विधानसभा स्पीकर, पीएम मोदी ने दी बधाई

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story