CM Rekha Gupta: सीएम रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा अचानक पहुंचे ओडिशा, फिर किया बड़ा ऐलान

CM Rekha Gupta visit to Odisha
X
सीएम रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा अचानक पहुंचे ओडिशा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज ओडिशा पहुंचकर सबसे पहले जगन्नाथ पुरी मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी से भी मुलाकात की। जानिये वजह...

CM Rekha Gupta visit to Odisha: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज ओडिशा पहुंची। उन्होंने यहां पर जगन्नाथ पुरी मंदिर के दर्शन कर आशीर्वाद मांगा। साथ ही, भारत और दिल्ली के उज्जवल भविष्य के लिए भी प्रार्थना की। इसके अलावा, ऐलान किया कि इस बार दिल्ली में भी एक अप्रैल को उत्कल दिवस मनाया जाएगा। जगन्नाथ पुरी मंदिर के दर्शन करने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी से मुलाकात की।

जगन्नाथ पुरी मंदिर के दर्शन करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि दिल्ली के मुख्यंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार पुरी धाम आई हूं। भगवान के दिव्य दर्शन किए हैं। भगवान से प्रार्थना की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश और दिल्ली की निरंतर प्रगति होती रहे। इस दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और भाजपा सांसद संवित पात्रा भी मौजूद रहे।

भगवान के बुलावे पर आईं सीएम रेखा गुप्ता

इस मौके पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता भगवान के बुलावे पर आई हैं। उन्होंने भारत के भविष्य के लिए प्रार्थना की और एक अधिक विकसित राष्ट्र की कल्पना की। उन्होंने उत्कल दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने भी ऐलान किया कि दिल्ली में भी उत्कल दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि दिल्ली के विकास में ओडिशा के लोगों का भी योगदान है। उन्होंने भी सभी को उत्कल दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story