Republic Day 2024: 'राम राज्य से प्रेरित होकर हम दिल्ली में चला रहे शासन', सीएम केजरीवाल ने इसके पीछे की वजह भी बताई

Republic Day 2024
X
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
Republic Day: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए। गरीब और अमीर के बीच की खाई मिटाने की कोशिश की जा रही है।

Republic Day 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छत्रसाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान संबोधन में उन्होंने कहा दिल्ली में राम राज्य से प्रेरित होकर शासन चला रहे हैं। हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए। गरीब और अमीर के बीच की खाई मिटाने की कोशिश की जा रही है। बीमार लोगों को समान इलाज की व्यवस्था की जा रही है। आज देश जातियों में बंट गया है। भगवान राम किसी भी जाति को नहीं मानते थे।

केजरीवाल बोले- प्राण प्रतिष्ठा गर्व की बात
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दुनिया भर में सभी के लिए बेहद गर्व और खुशी की बात थी। केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली से अयोध्या तक भक्तों की यात्रा को सुलभ बनाने की प्लानिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां हमें भगवान राम के प्रति समर्पित होना है, वहीं दूसरी ओर पूरी ईमानदारी के साथ अपने राष्ट्र के कल्याण के लिए भी समर्पित होना है।

लोगों ने चारों तरफ खूब उत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि हमे रामलला के संदेश को अपने जीवन में शामिल करने की जरूरत है। अगर हम भगवान राम के रास्ते पर चलें तो भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनने से कोई नहीं रोक सकता। सीएम केजरीवाल ने कहा कि भरत और राम राजपाठ के लिए नहीं लड़े। लेकिन आज के जमाने में दो भाई राम का नाम जपते हैं और जमीन के लिए आपस में लड़ते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भगवान राम ने कभी जाति के नाम पर भेदभाव नहीं किया।

सीएम बोले- रामलला के कराएंगे दर्शन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हम वरिष्ठ नागरिकों के लिए 12 तीर्थ स्थलों पर निशुल्क तीर्थ-यात्रा आयोजित करते हैं। अब तक 83,000 लोगों को तीर्थ-यात्रा कराई जा चुकी है। कई लोगों ने अयोध्या में राम के दर्शन करने की इच्छा जताई है। हम अधिक से अधिक लोगों को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने की कोशिश करेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story