दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी: बिजली बिल से मिलेगा छुटकारा, लॉन्च हुआ सोलर सिस्टम पोर्टल, घर में ऐसे लगवाएं पैनल

Delhi CM Atishi launched Delhi Solar Portal
X
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने लॉन्च किया दिल्ली सोलर पोर्टल।
दिल्ली की आप सरकार ने सोलर सिस्टम को लेकर एक पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए लोगों को सोलर पैनल लगवाने और सब्सिडी आदि की सारी जानकारियां मिल जाएंगी।

Delhi Solar System: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने सोलर पॉलिसी के तहत नया सोलर पोर्टल लॉन्च कर दिया है। इसकी मदद से दिल्ली के लोग अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवा सकेंगे। इस ऐप पर सोलर पैनल लगाने वाले वेंडरों की जानकारी, पैनल लगाने में आने वाले खर्च की जानकारी और सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी आदि की सारी जानकारी शामिल है। ऐसे में दिल्लीवासी इस ऐप की मदद से दिल्ली को ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में आत्म-निर्भर बनाने के लिए मदद कर सकते हैं।

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया पोर्टल

दरअसल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने solar.delhi.gov.in पोर्टल लॉन्च किया है। इसकी मदद से दिल्ली के लोग अफने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इस पोर्टल को सिंगल विंडो सॉल्यूशन बताया है। यह पोर्टल सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया के बारे में लोगों को अवगत कराएगा और साथ ही पैनल लगाने की प्रक्रिया को भी सरल बनाएगा।

मिलेंगी सोलर पैनल से जुड़ी जानकारियां

दिल्ली सरकार की तरफ से लॉन्च किए गए इस पोर्टल के माध्यम से लोग सोलर पैनल लगवनाने के बारे में सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल की मदद से लोगों को सोलर पैनल लगाने वाले वेंडरों, पैनल लगाने में आने वाले खर्च और सोलर पैनल लगवाने पर सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी की जानकारी मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें- जिसने केजरीवाल को दिया धोखा, उसे किसी पार्टी ने नहीं दिया बड़ा मौका...इन दिग्गज नेताओं ने अब तक छोड़ी AAP

सिंगल विंडो सॉल्यूशन

इस पोर्टल को सीएम आतिशी ने 'सिंगल विंडो सॉल्यूशन' बताया और इस पोर्टल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोलर के इस पोर्टल की मदद से सोलर पैनल लगवाने के लिए जरूरी जानकारियों के साथ ही सब्सिडी और नेट मीटरिंग के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। सीएम ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि दिल्लीवासी इस पोर्टल का लाभ उठाएं और दिल्ली को ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में आत्म-निर्भर बनाने में मदद करें।

आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया पोस्टर

आप के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्टर भी शेयर किया गया है जिसमें लिखा है कि दिल्ली की आप सरकार दिल्ली को ग्रीन एनर्जी का हब बना रही है। साथ ही सोलर पैनल लगवाने के खर्च और सब्सिडी को लेकर भी जानकारी दी गई है।

पोस्टर में लिखा है कि 1-3 किलोवॉट के प्लांट पर 3 रुपए प्रति यूनिट, 3-10 किलोवाट के प्लांट पर 2 रुपए प्रति यूनिट देना होगा। रूफटॉप सोलर पर 2000 रुपए प्रति किलोवॉट की सब्सिडी मिलेगी। पांच साल तक खाते में पैसे आएंगे।

ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा चुनाव: आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है आम आदमी पार्टी, PAC बैठक में लगेगी नामों पर मुहर!

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story