Logo
election banner
Republic Day 2024: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने गणंतत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आइए हम सब मिलकर अपने संविधान की रक्षा की शपथ लें और अपने महान लोकतंत्र को और मजबूत बनाएं।

Republic Day 2024: भारत आज गणतंत्र दिवस की एक प्लैटिनम जयंती समारोह मनाने के लिए तैयार है, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में कर्तव्य पथ पर अपनी सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विरासत का मनमोहक प्रदर्शन होगा। फ्रांस के राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि सभी देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्होंने लोगों से कहा कि आइए हम सब मिलकर अपने संविधान की रक्षा की शपथ लें और अपने महान लोकतंत्र को और मजबूत बनाएं।

 

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का अभिषेक दुनिया भर में सभी के लिए बेहद गर्व और खुशी की बात है। केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी से अयोध्या तक भक्तों की यात्रा आयोजित करने की योजना बना रही है।

ये भी पढ़ें: Republic Day 2024: दिल्ली पुलिस के 29 जवान वीरता और सेवा पदक से सम्मानित, यहां जानें सभी के नाम

रामराज्य की अवधारणा पर सरकार चलाने की कोशिश: केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा कि जब राम राज्य की बात की जाती है तो कहा जाता है कि पूरे मानव इतिहास में सुख-शांति वाला इतना अच्छा शासन कभी नहीं रहा। हम राम राज्य की अवधारणा से प्रेरणा लेकर अपनी सरकार चलाना चाहते हैं। हम प्रयास कर रहे हैं। रामायण में दी गई रामराज्य की परिभाषा और अवधारणा को 10 बिंदुओं में संरक्षित किया गया है। हम इसी आधार पर अपनी सरकार चलाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक तरफ हमें भगवान राम के प्रति समर्पित रहना है, वहीं दूसरी तरफ अपने राष्ट्र के कल्याण के लिए भी पूरी ईमानदारी से समर्पित रहना है। अगर हम भगवान राम के रास्ते पर चलें तो भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनने से कोई नहीं रोक सकता। सीएम ने कहा कि हम वरिष्ठ नागरिकों के लिए 12 तीर्थ स्थलों की मुफ्त तीर्थ यात्रा का आयोजन करते हैं। अब तक 83,000 लोगों को तीर्थयात्रा पर ले जाया जा चुका है। कई लोगों ने अयोध्या जी के दर्शन करने की इच्छा जताई है। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को अयोध्या ले जाने की कोशिश करेंगे।

5379487