आकाश आनंद ने की विवादित बयानों की बौछार: केजरीवाल के वादों को बताया 'द्रौपदी की साड़ी', भाजपा और कांग्रेस पर भी हमलावर 

BSP Leader Akash Anand targeted Arvind Kejriwal
X
बसपा नेता आकाश आनंद।
BSP Entry in Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बसपा नेता आकाश आनंद ने अरविंद केजरीवाल को खरी खोटी सुनाई और भाजपा पर भी निशाना साधा। 

BSP Entry in Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बसपा की भी एंट्री हो चुकी है। बसपा सुप्रीमो मायावती दिल्ली की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ दिनों में बसपा सुप्रीमो मायावती दिल्ली आ सकती हैं। इससे पहले बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद दिल्ली आए और उन्होंने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के साथ ही भाजपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

आकाश आनंद ने रोजगार के वादों पर उठाया सवाल

रविवार को कोंडली विधानसभा क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। यहां भाषण देते हुए आकाश आनंद ने अरविंद केजरीवाल पर रोजगार मामले को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'केजरीवाल ने 2014 में दिल्ली की जनता से वादा किया था कि वे दिल्ली में 8 लाख लोगों को रोजगार देंगे। इसके बाद 2022 में 20 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी देने का वादा किया। अब तक वे 28 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी देने का वादा कर चुके हैं। हालांकि 11 साल बाद भी वे केवल 12500 लोगों को नौकरियां देने में कामयाब हुए हैं।

ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी पर बयान देकर दोतरफा घिरे रमेश बिधूड़ी, पहले कांग्रेस अब सिसोदिया ने किया पलटवार

द्रौपदी की साड़ी से केजरीवाल के वादों की तुलना

कोई उनसे वादों के पिटारे को खोलकर दिखाने को कह, तो ये द्रोपदी की साड़ी की तरह लंबी-लंबी हांकने लगते हैं, ये फेंकते जाएं और हम लपेटते जाएं। उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि 'अरविंद केजरीवाल डॉ. भीमराव अंबेडकर के विरोधी हैं और संविधान व दलित विरोधी हैं।' वे शिक्षा मॉडल के नाम पर दिल्ली की जनता से धोखा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोई बच्चा अगर नौवीं में फेल हो जाता है, तो उसे दोबारा मौका नहीं मिलता। आम आदमी पार्टी उन बच्चों के बारे में नहीं सोचती। मेहनती बच्चे अच्छे नंबर लाते हैं, तो केजरीवाल उनकी पीठ थपथपाते हैं।

कांग्रेस और भाजपा पर भी हुए हमलावर

आकाश आनंद ने भाजपा और कांग्रेस को एक ही सिक्के का पहलू बताया। साथ ही उन्होंने भाजपा को लेकर कहा कि भाजपा लोगों को मुफ्त राशन देकर नाकाबिल बना रही है। अगर भाजपा लोगों को मुफ्त शिक्षा दे, तो लोग मेहनत करके काबिल बनेंगे और खुद राशन खरीद लेंगे।

ये भी पढ़ें: रमेश बिधूड़ी ने मांगी माफी: प्रियंका गांधी पर दिया था विवादित बयान, अब बोले- मुझे खेद है; जानिये पूरा मामला

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story