Logo
election banner
Trilokpuri Crime: दिल्ली के मयूर विहार निवासी अशोक उर्फ ठंडा पानी ने सोशल मीडिया पर रील बनाकर धमकी दी थी। बदमाशों ने उसे त्रिलोकपुरी में घेरकर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव में दो युवक भी घायल हो गए। पढ़िये पूरा मामला...

Delhi Murder Case: दिल्ली में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शकरपुर इलाके में डबल मर्डर की घटना के बाद अब त्रिलोकपुरी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पर एक युवक की चाकू से गोंदकर हत्या कर दी गई। यही नहीं बीच बचाव करने आए दो युवकों भी घायल हो गए। घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक इलाके का बदमाश था

पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम अशोक उर्फ ठंडा पानी है। वह इलाके का बदमाश था। उसे स्थानीय थाने की पुलिस ने बैड कैरेक्टर घोषित किया था। अशोक के खिलाफ 21 से 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अशोक की हत्या के मामले में धारा 302 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

रंजिश के चलते की गई हत्या 

पुलिस का कहना है कि अशोक का इलाके के ही कुछ बदमाशों से रंजिश चल रही थी। अशोक ने अपने दुश्मनों को इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर धमकी दी थी। इसके बाद आरोपियों ने त्रिलोकपुरी में उसे घेरकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि इस वारदात में दो युवक भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर है। उनके बयान के आधार पर वारदात के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सकती है। 

सीसीटीवी खंगाले जा रहे

पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अपूर्व गुप्ता ने मीडिया को बताया कि हमें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक घायल व्यक्ति को यहां भर्ती कराया गया था, जिसने दम तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अशोक उर्फ ठंडा पानी के रूप में हुई है। वारदात स्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

शकरपुर में भी डबल मर्डर

बता दें कि कल बुधवार यानी 17 अप्रैल को शकरपुर इलाके से खबर सामने आई थी कि यहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी और साले की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। लेकिन, कुछ देर बाद उसने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। दिल्ली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो वहां का दृश्य देखकर सभी सकते में आ गए। यहां क्लिक कर पढ़िये विस्तृत खबर... 

 

5379487