Arvind Kejriwal: शिवसेना नेता संजय राउत की किताब के विमोचन में पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें दिल्ली का चुनाव सरकार ने चुनाव में गड़बड़ी करके हराया था।

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव हार जाने को लेकर सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि वह नई दिल्ली से इसलिए चुनाव हार गए थे क्योंकि केंद्र सरकार ने चुनाव में गड़बड़ी कराई थी। दिल्ली में अपनी सरकार के साथ-साथ खुद की विधानसभा सीट भी हार जाने वाले अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से हार का ठीकरा चुनाव में गड़बड़ी को लेकर फोड़ा है। उनका आरोप है कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करके उन्हें जानबूझकर चुनाव हराया गया था।

अरविंद केजरीवाल शिवसेना के नेता संजय राउत कि किताब के विमोचन में गए थे। इस दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए अपनी हार का जिक्र किया। उनका आरोप है कि जब वह जेल में तो उन्हें हराने के लिए बड़ी संख्या में वोटरों के नाम काटे गए और इसी वजह से उन्हें नई दिल्ली विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा।

संजय राउत की किताब के विमोचन में पहुंचे केजरीवाल ने बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी का लोकप्रियता गिर रही है और वह देश के प्रधानमंत्री के रूप में साल 2026 पूरा नहीं कर पाएंगे। केजरीवाल कहते हैं कि ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह कि फिर यह लोग चुनाव कैसे जीत जाते हैं। केजरीवाल कहते हैं कि इसका सबसे बड़ा उदाहरण आपके सामने में हूं। वो कहते हैं कि 'जब में जेल गया, जेल जाने से पहले जब मैं पिछली बार चुनाव लड़ा तब मुझे एक लाख अड़तालीस हजार वोट मिले। जब जेल से लौटकर आया तो एक लाख 6 हजार वोट बचे थे। 42 हजार वोट उन्होंने पीछे से कटवा दिए। करीब 30 फीसदी वोट मेरी विधानसभा से कटवा दिए और वह तीन हजार वोट से चुनाव जीत गए।' कजरीवाल कहते कि 'पिछली बार मैं तीस हजार वोटों से चुनाव जीता था। इस तरह से यह लोग चुनाव जीत रहे हैं। बेईमानी करके चुनाव जीतते हैं। वोट जोड़ते हैं, डिलीट कराते हैं, फर्जी वोट कराते हैं. ईवीएम में हेराफेरी।'