haribhoomi hindi news
Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल आए दिन नए-नए वादे और दावे कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने दिल्ली की सत्ता को फिर से पाने के लिए एक नया दांव चला है।

Arvind Kejriwal: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव जीतने के लिए अक्सर नए-नए वादे करके मतदाताओं को साधने और उन्हें लुभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अब उन्होंने दिल्ली पर फतह हासिल करने के लिए नया दांव चला है। एक तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राघव चड्ढा समेत सैकड़ों नेता दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली में तैनात हैं, तो वहीं भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ ही 11 महिला विधायक और कई अन्य महिला पदाधिकारी भी दिल्ली के चुनावी मैदान प्रचार के लिए मैदान में उतर गई हैं। 

दिल्ली के लोगों ने जताया समर्थन

महिला नेताओं ने बीते दिन चुनावी प्रचार किया। इस दौरान लुधियाना में आप महिला विंग की जिला सचिव निक्की कोहली भी भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ प्रचार अभियान में शामिल थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ' आज सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर से मिलकर अच्छा लगा। उनके साथ काम करने का अलग ही उत्साह था। महिला नेताओं ने सोसाइटियों में घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की और वोट मांगे। इन सोसाइटी के लोगों ने महिला नेताओं का हाथ खोलकर स्वागत किया और हर जगह से आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के लिए लोगों ने समर्थन जताया।'

ये भी पढ़ें: केजरीवाल की गाड़ी पर हमला: जनसभा में दिखाए गए काले झंडे, केजरीवाल ने अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप

सुनीता केजरीवाल भी मैदान में

वहीं अमृतसर (पूर्व) विधायिका जीवन ज्योत कौर ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ नई दिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि 'वे घर-घर जाकर महिला प्रचारकों के तौर पर महिला मतदाताओं से जुड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अमृतसर में मेयर चुनाव की देखरेख के कारण वापस लौटना पड़ा लेकिन जल्द ही फिर वापस जाकर दिल्ली में प्रचार शुरू करेंगी।'

महिला वोटर्स को साधने की कोशिश

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पार्टी का प्रचार करने के लिए चुनावी मैदान में हैं। ऐसा करके अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिला वोटर्स को साधने की पूरी कोशिश की है। हालांकि दिल्ली की महिलाओं ने उनका कितना साथ दिया है, ये तो चुनावी नतीजे आने के बाद ही पता चल सकेगा। 

ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024: अरविंद केजरीवाल पर बरसे ओवैसी: बोले- 'शाहीन बाग आए, तो चप्पलें बरसेंगी...'

7