Delhi Elections 2025: अरविंद केजरीवाल की मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी, बोले- नई दिल्ली सीट पर इंडिपेंड ऑब्जर्वर करें नियुक्त

Arvind Kejriwal nomination held from New Delhi assembly seat Reports says
X
अरविंद केजरीवाल का नामांकन हुआ होल्ड।
आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखी चिट्ठी है। जिसमें उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा में इंडिपेंड इलेक्शन आब्जर्वर नियुक्त करने की मांग की है।

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में महज तीन दिन का समय बचा रहा है। राजधानी में 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 3 फरवरी की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसी बीच आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है और उनसे अपनी नई दिल्ली सीट के लिए स्वतंत्र पर्यवेक्षकों (Independent Observers) की नियुक्ति की मांग की है।

ये भी पढ़ें- सैलरीड क्लास को बड़ी राहत, अब 12.75 लाख तक की आय टैक्स फ्री

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्ली पुलिस के हाथों आप कार्यकर्ताओं पर बार-बार हमले और धमकी के संबंध में सीईसी राजीव कुमार को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में स्वतंत्र चुनाव पर्यवेक्षक तैनात करने, चुनाव आयोग को AAP कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, ऐसी घटनाओं में शामिल पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित और हमलों के लिए जिम्मेदार भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग की है। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि लोकतंत्र हिंसा और भय के आगे नहीं झुक सकता। इसलिए दिल्ली चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष रहने चाहिए।

2013 से लगातार चुनाव जीत रहे अरविंद केजरीवाल

बता दें कि दिल्ली चुनाव में आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। तीनों ही पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। भले ही चुनाव 70 विधनसभा सीटों पर हो रहा हो। लेकिन, सबकी नजरें दिल्ली विधानसभा सीट पर टिकी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस सीट से दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चुनावी मैदान में है। उनका मुकाबला बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से होगा। 2013 में जब अरविंद केजरीवाल ने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत की, तो AAP के मुखिया ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ 44,269 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। वहीं 2015 में केजरीवाल इस सीट से 57,213 वोटों से जीत गए थे। इसके अलावा 2020 के विधानसभा चुनाव में केजरीवाल ने 46,758 वोटों से जीत हासिल की थी।

ये भी पढ़ें- घने कोहरे के साथ हुई दिल्ली वालों की सुबह

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story