Delhi Election 2025: ये क्या बोल गए सीएम नायब सैनी, केजरीवाल को शीशमहल में बैठने का दे दिया 'आशीर्वाद'

cm nayab saini blessed arvind Kejriwal
X
सीएम नायब सैनी ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने करोल बाग से भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत गौतम के समर्थन में आज रोड शो निकाला। सीएम ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमकर हमला बोला। हालांकि एक जगह चूक कर गए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी दिल्ली चुनाव प्रचार में कूद चुके हैं। आज उन्होंने करोल बाग विधानसभा में रोड शो करके भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला के लिए वोट मांगे। इस दौरान सीएम सैनी ने जनसभा भी की, जिसमें कांग्रेस और आप के खिलाफ तीखा प्रहार किया। हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान सीएम सैनी ने सोशल मीडिया पर दिल्ली के लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की, तो एक लाइन को लेकर चूक कर गए। उन्होंने अनजाने ही सही लेकिन केजरीवाल को शीशमहल में बैठने का आशीर्वाद दे दिया।

सीएम नायब सैनी ने अपने X अकाउंट पर लिखा कि करोल बाग की सरदारी का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। इससे स्पष्ट है कि यहां भी कमल का फूल खिलने वाला है। उन्होंने बताया कि करोल बाग विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत गौतम का नामांकन दाखिल कराया। उन्होंने कहा कि बीते दस सालों से दिल्ली में बड़ी आप-दा से घिरी है। 'शीशमहल' और दूसरे महाघोटाले इसका प्रमाण है। उन्होंने आगे लिखा, 'दिल्ली के परिवारजनों ने निर्णय कर लिया है कि 5 फरवरी को केजरीवाल को सबक सिखाना है, उसे शीश महल में बैठाना है।' ऐसे में इस लास्ट लाइन से लोगों को कंन्फ्यूज होना लाजमी है। अगर शीशमहल की जगह 'शीशमहल' लिखा होता, तो लोग समझ जाते कि इशारा शीशमहल नहीं बल्कि जेल का है।

दिल्ली की सत्ता के लिए चल रहा जबरदस्त संग्राम

दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जबरदस्त संग्राम चल रहा है। खास बात है कि कांग्रेस भी तीखे सियासी बाण लेकर मैदान में उतर चुकी है। ऐसे में सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस और आप पर हमला बोलते हुए इंडिया अलायंस को भी जबरदस्त तरीके से घेरा। नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में आप और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा। बीजेपी के खिलाफ झूठ का प्रचार प्रसार किया। लेकिन हरियाणा की जनता ने विपक्ष के झांसे में न आकर बीजेपी को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की हालत बदहाल हो चुकी है। यहां भी डबल इंजन सरकार की जरूरत है, ताकि दोगुनी रफ्तार से दिल्ली का विकास हो सके।

ये भी पढ़ें: प्रवेश वर्मा के बाद अरविंद केजरीवाल ने भरा नामांकन पत्र, जनता से की ये अपील

मनोहर लाल ने भी आप-कांग्रेस गठबंधन पर उठाया सवाल

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने भी आज रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने भी हरियाणा में आप और कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप समेत इंडी गठबंधन के दलों को भी झूठ बोलने से गुरेज नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता सच जानती है। भाजपा हमेशा से जनता के हितों के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने तय कर लिया है कि सत्ता बदलकर विकास के पथ पर चलना है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली चुनाव में जीत हासिल करके भाजपा सरकार बनाएगी। यहां पढ़िये संबंधित खबर...

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story