संजय सिंह का भाजपा पर आरोप: 'नोट के बदले वोट का चल रहा काम, 10 हजार में से नौ हजार जेब में रख रहे नेता'

AAP Leader Sanjay Singh targeted bjp for buy votes
X
आप नेता संजय सिंह।
Delhi Elections 2025: दिल्ली में नोट के बदले वोट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। आप नेताओं ने प्रवेश वर्मा पर नोट के बदले वेट खरीदने का आरोप लगाया। इसके बाद चुनाव आयोग ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Delhi Elections 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेताओं पर नोट के बदले वोट खरीदने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं आप नेताओं का कहना है कि भाजपा की तरफ से सभी वोटर्स को 10 हजार रुपए बांटने के लिए दिए गए हैं लेकिन भाजपा नेता इसमें भी कंजूसी कर रहे हैं। पैसे बांटने वाले नेता 10 हजार में से 11 सौ रुपए लोगों को दे रहे हैं और नौ हजार रुपए अपनी जेब में रख रहे हैं।

भ्रष्टाचार के पैसों से वोट खरीद रही भाजपा - संजय सिंह

संजय सिंह के इस बयान को आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर भी किया है। संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी को कई बार गाली गलौज पार्टी कह कर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गाली गलौज पार्टी और इनके नेताओं ने भ्रष्टाचार के पैसों को वोट खरीदने का साधन बना लिया है।

वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि गाली गलौज पार्टी दिल्ली चुनाव हार रही है और इसी डर से वो पैसे से वोट खरीदकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। भाजपा ने मीडिया वालों को संयज सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस दिखाने के लिए मना किया है और इसके लिए धमकी भी दी है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: केजरीवाल के लिए बड़ा खतरा हो सकते हैं प्रवेश वर्मा, जानें क्यों टेंशन में हैं पूर्व मुख्यमंत्री!

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता लगातार भाजपा नेता प्रवेश वर्मा पर आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा नेता लोगों को पैसे बांट रहे हैं और नोट के बदले वोट खरीदने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसको लेकर अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से शिकायत की। इसके बाद चुनाव आयोग ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। हालांकि भाजपा आप के इन आरोपों को खारिज कर रही है।

ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल के गढ़ में चुनावी प्रचार पर उतरीं सुनीता केजरीवाल, घर-घर जाकर मांग रही वोट

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story