haribhoomi hindi news
Delhi School Admissions: रोहिंग्या के मुद्दे को लेकर आप और बीजेपी में तनाव बना रहता है। अनिल झा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने दिल्ली के स्कूलों में रोहिंग्या बच्चों को एडमिशन देकर दिल्ली के सरकार है।

Delhi School Admissions: दिल्ली में बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को लेकर आप और भाजपा में तकरार होती रहती है। पहले भाजपा आम आदमी पार्टी पर आरोप लगा रही थी कि उन्होंने दिल्ली में रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुस्लिमों को दिल्ली में बसाने का आरोप लगाया। अब आप की तरफ से भाजपा पर आरोप लगाया जा रहा है कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के स्कूलों में रोहिंग्या बच्चों को एडमिशन दिया है। इस बात का आरोप  किराड़ी विधान सभा के आप विधायक अनिल झा वत्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाया है। साथ ही  भी कहा है कि बीजेपी सरकार दिल्ली के बच्चों का हक मारकर रोहिंग्या बच्चों को स्कूल में दाखिला दे रही है। 

दिल्ली के बच्चों का मारा हक 

विधायक अनिल झा ने कहा कि बीजेपी सरकार दिल्ली व देश को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। मेरी जानकारी के मुताबिक, इस सरकार ने दिल्ली के बच्चों का हक मारा है और दिल्ली का साथ न देते हुए रोहिंग्याओं का साथ दिया है। जो आज के युवाओं के लिए ठीक नहीं है। इन्होंने करावल नगर के स्कूलों में 10 रोहिंग्या बच्चों को एडमिशन दिया है। भाजपा सरकार हमेशा रोहिंग्या लोगों के पक्ष में रही है, लेकिन आज बीजेपी सरकार एक्सपो हो गयी है। अनिल झा ने कहा कि अगर मैं गलत हूं, तो भाजपा मुझे गलत साबित करके दिखाएं। 

हरदीप सिंह पर साधा निशाना 

अनिल झा ने बीजेपी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा सरकार को भारतीयों की जगह रोहिंग्याओं की चिंता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने रोहिंग्याओं को EWS के फ्लैट में बसाने की बात कही थी। इस बात से साफ जाहिर होता है कि बीजेपी को भारतीयों से ज्यादा रोहिंग्या की चिंता है। केंद्र सरकार द्वारा रोहिंग्याओं के लिए नरम स्वाभाव का हम कड़ा विरोध करते हैं। 

ये भी पढ़ें: मनमानी फीस बढ़ाने वाले स्कूलों पर कसी जाएगी नकेल, शिक्षा निदेशालय ने सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी

7