Delhi Crime: 19 साल की गर्भवती महिला को मारा चाकू, चेहरा कुचला, अस्पताल में लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग

Delhi Crime
X
दिल्ली में गर्भवती महिला पर चाकू से हमला।
दिल्ली में एक 19 वर्षीय गर्भवती महिला के शरीर और चेहरे पर चाकू मारकर उसे घायल अवस्था में सड़क पर छोड़ दिया गया। पीड़िता जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में एक 19 साल की गर्भवती महिला को कई बार चाकू मारा गया है और उसके चेहरे पर भी वार किए गए हैं। बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात वह मयूर विहार के पास सड़क के किनारे कई घंटो तक पड़ी रही। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि गर्भवती महिला फिलहाल शहर के एक सरकारी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

पुलिस अधिकारी ने मामले पर कहा कि यह साफ नहीं है कि उस पर किसी जानने वाले ने हमला किया था या वह किसी अन्य अपराध का शिकार हुई थी। उन्होंने बताया कि उसका टूटा हुआ मोबाइल फोन घटनास्थल पर मिला है। अधिकारी ने कहा कि जिस स्थान पर घटना हुई वह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में नहीं है और महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है। महिला एक आयुर्वेद केंद्र में काम करती थी और बुधवार को काम के बाद घर लौट रही थी। आखिरी बार उसे सीसीटीवी में उसके कार्यस्थल और उस स्थान के बीच सड़क पर देखा गया था।

उन्होंने कहा कि लगभग रात 8 बजे किसी से बात करते देखा गया था। हम उस आदमी की पहचान करने और उसे ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी ने आगे कहा कि उन्हें शक है कि कुछ ही समय बाद उस पर हमला किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मयूर विहार थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: Delhi Crime News: शाहदरा में दंपति ने किया लूट का विरोध, तो महिला बदमाश ने की जमकर पिटाई

महिला का इलाज जारी

पुलिस उपायुक्त अमृता गुगुलोथ ने कहा कि महिला के शरीर पर चाकू के घाव पाए गए हैं। उसे पूर्वी दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार देने के बाद, महिला को लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश जारी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story