Live Delhi News Today 7 June 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग खबरें, एक नजर में पढ़ें ताजा अपडेट
दिल्ली-NCR की 7 जून की ताजा खबरें
Delhi Breaking News Live Updates Today, 6 June: दिल्ली-एनसीआर में क्राइम, राजनीति, मेट्रो, फ्लाईओवर समेत तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए आपको अलग-अलग जगहों पर नहीं जाना होगा। यहां हम आपको दिल्ली-एनसीआर में घटित होने वाली बड़ी घटनाओं का लाइव अपडेट दे रहे हैं। ताजा खबरें जानने के लिए पेज में नीचे की तरफ रुख करें।
Live Updates
- 7 Jun 2025 7:35 PM
दिल्ली में 8 जून को फिटनेस इवेंट
दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में रविवार (8 जून) को एक फिटनेस इवेंट होने जा रहा है। यहां पर हजारों लोग एक साथ साइकिलिंग करते दिखाई देंगे। बता दें कि यह कोई कंपटीशन नहीं होगी, बल्कि हेल्थ और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए एक फन एक्टिविटी के तौर पर आयोजित की जाएगी।
- 7 Jun 2025 6:33 PM
दिल्ली पुलिस ने 2 गांजा तस्करों को अरेस्ट किया
दिल्ली पुलिस ने सोनिया विहार में गांजे की तस्करी करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो तरबूज से भरे ट्रक में आंध्र प्रदेश से गांजा लेकर आ रहे थे।
- 7 Jun 2025 5:36 PM
16 साल के किशोर की हत्या, 2 नाबालिग अरेस्ट
दिल्ली में 2 जून को 16 साल के किशोर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 2 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें, पूरा मामला क्या था
- 7 Jun 2025 5:02 PM
गोल्डी बरार सहित 5 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र
NIA ने हरियाणा के गुरुग्राम में दो क्लबों पर बम हमला, 2024 के मामले में आतंकवादी गोल्डी बरार सहित पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। पढ़ें पूरी खबर...
- 7 Jun 2025 4:59 PM
दिल्ली मेट्रो के गोल्डन लाइन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी
दिल्ली मेट्रो के चौथे फेज के तहत गोल्डन लाइन कॉरिडोर के निर्माण में बड़ी सफलता मिली है। अंडरग्राउंड टनल का काम पूरा कर लिया है। यहां है पूरी खबर
- 7 Jun 2025 3:49 PM
दिल्ली में कोविड: 5 महीने की बच्ची समेत अब तक 7 मौतें
दिल्ली में गुरुवार को कोरोना से एक 5 महीने की बच्ची की मौत हो गई थी. पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 73 नए मामले सामने आए हैं. बढ़ते कोरोना के बीचे जानिए ताजा आंकड़े
- 7 Jun 2025 3:22 PM
दिल्ली-आगरा हाईवे पर टकराईं 2 कार, 3 की मौत
दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर दो कारों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का पूरा विवरण यहां पढ़ें
- 7 Jun 2025 3:20 PM
17 मार्गों पर चलेंगी 100 इंटर स्टेट इलेक्ट्रिक बसें
दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की तरफ से 17 मार्गों पर इंटर स्टेट इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में इसे लेकर बैठक भी हुई है। पढ़ें पूरी खबर
- 7 Jun 2025 3:16 PM
दिल्ली में झुग्गियों के तोड़फोड़ की अफवाह फैलाने वालों पर एक्शन
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों की तोड़फोड़ की झूठी खबरें फैलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई शुरू। DUSIB की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की पहली FIR। पूरी खबर यहां पढ़ें
- 7 Jun 2025 2:27 PM
दिल्ली के 75 'सीएम श्री' स्कूलों में टीचरों की भर्ती शुरू
दिल्ली में सरकार ने 75 नए 'सीएम श्री' स्कूलों की स्थापना करने की घोषणा की है। इन स्कूलों की अगले एक साल के अंदर शुरू करने की योजना है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने सीएम श्री स्कूलों में टीचरों की भर्ती की विशेष योजना शुरू की है। पढ़ें पूरी खबर...
