Delhi Live News Today 8 July 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर की आज की ताजा खबरें।
Live Delhi News Today 8 July 2025: दिल्ली में राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी खबरें आपको एक क्लिक में यहां मिल जाएंगी। इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। यहां आपको हेल्थ, क्राइम, अस्पताल, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, पर्यटन स्थल आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में पढ़ सकते हैं। 'खबर एक नजर' का ये सिलसिला शुरू करने के लिए नीचे की तरफ से स्क्रॉल करें।
Live Updates
- 8 July 2025 12:11 PM
दिल्ली के इस पॉश इलाके में मिलेगा घर बनाने का मौका
दिल्ली के इस पॉश इलाके में मिलेगा घर बनाने का मौका, DDA ने बनाया ये प्लान, पढ़ें पूरी खबर
- 8 July 2025 12:09 PM
'सहेली स्मार्ट कार्ड' से महिलाओं का सफर होगा आसान
दिल्ली में फ्री सफर... महिलाओं को बैंक से मिलेगा 'सहेली स्मार्ट कार्ड', यहां क्लिक करके जानिए पूरा प्रोसेस
- 8 July 2025 10:44 AM
खुद को डीसीपी बताकर महिला का किया यौन शोषण, हाईकोर्ट ने नहीं दी जमानत
जनवरी 2025 के यौन शोषण मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को आरोपी को जमानत देने से इंकार कर दिया। आरोपी ने खुद नारकोटिक्स विभाग में डीसीपी बताकर पीड़िता का कई बार यौन शोषण किया और बात बिगड़ने पर उसकी फोटो 21 जनवरी को वॉट्सऐप स्टेटस में डाल दीं। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने कहा कि वॉट्सऐप चैट देखकर प्रथमदृष्टया लगता है कि आरोप काफी गंभीर हैं।
- 8 July 2025 10:32 AM
फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’: जमीयत उलमा-ए-हिंद ने दिल्ली हाईकोर्ट में लगाई याचिका
फिल्म उदयपुर फाइल्स को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने इस फिल्म को रोकने की मांग की है। उन्होंने संगठन की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। बता दें कि यह फिल्म उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल साहू की हत्या को लेकर बनाई गई है। याचिका में कहा गया है कि इस फिल्म में हत्या की घटना को सीधे मुस्लिम समुदाय से जोड़ दिया गया है, जिससे हिंदुओं और मुसलमानों के बीच तकरार पैदा हो सकती है।
- 8 July 2025 9:49 AM
CM रेखा गुप्ता ने सीएम योगी को लिखा पत्र
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर यमुना नदी के किनारे अवैध खनन का मुद्दा उठाया है। उन्होंने लेटर में लिखा कि दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर अवैध खनन की वजह से यमुना नदी को काफी नुकसान हो रहा है।
- 8 July 2025 9:49 AM
क्या दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को मिलेगी राहत?
देश की राजधानी दिल्ली में एंड ऑफ लाइफ यानी EOL वाहनों को पर लगाई गई रोक पूरी तरह से हटाई जा सकती है। इसको लेकर अगले 3 दिनों के अंदर नया आदेश जारी किया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
- 8 July 2025 9:48 AM
दिल्ली में लगातार 12वें दिन साफ रही हवा
दिल्ली में इन दिनों हवा की गुणवत्ता में काफी ज्यादा सुधार हुआ है। पिछले 12 दिनों से दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI का स्तर 100 के नीचे बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
