छत्तीसगढ़ में सशस्त्र बलों के लिए वर्ष 2026-27 के लिए 1816 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा में 2 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सशस्त्र बलों के लिए वर्ष 2026-27 के लिए 1816 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा में 2 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। खास बात ये है कि यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष हो, इसके लिए हाईटेक तरीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय को इस काम के लिए सिंगल साल्यूशन प्रोवाइडर की जरूरत है। मुख्यालय ने इस काम के लिए टेंडर जारी किया है।

इन पदों पर होगी भर्ती
छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल मौजूदा रिक्तियों को भरने के लिए कांस्टेबल जीडी ट्रेड्समैन, आर्म्स, एमटी, एमटा, बड, बैंड, डॉग ड स्क्वाड, घुड़सवार, अस्तबल सहायक), हेड कांस्टेबल (नर्सिंग), सहायक प्लाटून कमांडर (नर्सिंग), पुरुष नर्स, महिला नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, नर्सिंग सहायक, कंपाउंडर, ड्रेसर और अन्य कर्मचारियों के पदों पर भर्ती करने का प्रस्ताव किया है।

साल्यूशन प्रोवाइडर करेगा ये काम
बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय तगड़ी व्यवस्था कर रहा है। दर असल भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से हाईटेक होगी। इस काम के लिए जो सर्विस प्रोवाइडर होगा उसके हिस्से में कई काम होंगे। इसमें यह शामिल है-प्रत्येक उम्मीदवार के संबंध में ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना और डेटा एंट्री करना। शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के दौरान ऊंचाई और सीने के डिजिटल माप की सुविधा प्रदान करना, तथा उम्मीदवार से सहमति प्राप्त करने हेतु उसी के लिए रिपोर्ट कार्ड प्रिंट करना। शारीरिक दक्षता परीक्षण) के दौरान दौड़ने के समय को मापने हेतु आरएफआईडी प्रणाली प्रदान करना; प्रदर्शन को मापने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी प्रणाली और उसकी सिंक्रनाइज्ड वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था करना; आरएफआईडी सिंक्रनाइजेशन करना, तथा उम्मीदवार से सहमति प्राप्त करने हेतु उसी के लिए रिपोर्ट कार्ड प्रिंट करना। शॉट-पुट, लंबी कूद और ऊंची कूद में दूरी और ऊंचाई मापने के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी सिस्टम उपलब्ध कराना, साथ ही इसकी सिंक्रनाइज्ड वीडियो रिकॉर्डिंग करना, और उम्मीदवार के प्रदर्शन का विवरण देने वाले रिपोर्ट कार्ड प्रिंट करना आदि शामिल है।

पांच भर्ती केंद्र बनेंगे
इस भर्ती के लिए पांच भर्ती केंद्र बनाने की योजना है। प्रत्येक भर्ती केंद्र को प्रतिदिन कम से कम 1000 उम्मीदवारों का शारीरिक माप और शारीरिक दक्षता परीक्षण किया जाएगा। सिस्टम ऐसा होगा कि किसी भी माध्यम से परिणामों में कोई फेरबदल या छेड़छाड़ संभव न हो, यह भी सुनिश्चित होगा कि किसी भी उम्मीदवार को किसी भी स्पर्धा में, जितनी बार अनुमति है, उससे अधिक बार प्रयास करने की अनुमति नही दी जाएगी।

लिखित परीक्षा के लिए होगा ये काम
ओएमआर लिखित परीक्षा शीट का डिजाइन, प्रिंटिंग, स्कैनिंग और मूल्यांकन करना, तथा परीक्षा के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करना। चयन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण के लिए मास्टर शीट में प्रत्येक उम्मीदवार के अंकों या परिणामों का स्वचालित रूप से अपडेट किया जाएगा।

रियलटाइम रिजल्ट भी
उम्मीदवारों के अंक या परिणाम वास्तविक समय (रियल टाइम) के आधार पर मास्टर शीट में स्वचालित रूप से अपलोड किए जाएंगे। लिखित परीक्षाओं में डुप्लीकेशन और किसी और की जगह परीक्षा देने इंप्रेशन की समस्या को खत्म करने के लिए ऑप्टिकल मास्क रिकग्निशन (ओएमआर) और ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन (ओसीआर) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी किया जाना प्रस्तावित है।

सॉफ्टवेयर करेगा ये काम
भर्ती कार्यक्रम के लिए एक व्यापक एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर, जिसमें डेटा एंट्री, परिणामों का संकलन और ये कार्य शामिल हैं। शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण का डेटा एंट्री। पीएसटी-पीईटी और लिखित परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों की लाइव तस्वीरें ली जाएंगी। इसके लिए भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरूप एक प्रतिष्ठित क्लाउड-आधारित फोटो कैप्चर सेवा का उपयोग किया जाएगा। उंगलियों के निशान, आइरिस स्कैन लेना पीएसटी-पीईटी और लिखित परीक्षा के दौरान ली गई लाइव तस्वीरों की तुलना उन तस्वीरों से करना, जिन्हें उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन के समय अपलोड किया था, इसके लिए भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरूप एक प्रतिष्ठित क्लाउड-आधारित फोटो तुलना सेवा का उपयोग किया जाएगा।