व्यापम ने पूछा : काली लड़की का विवाह गोरे लड़के से, बच्चे भूरे रंग के, पृथक्करण स्वरूप बताएं

CG Vyapam
X
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल
व्यापम ने पांच संभागीय मुख्यालयों में यह परीक्षा आयोजित की थी। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के 150 पदों पर इसके माध्यम से भर्ती होगी।

रायपुर। व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित कृषि विस्तार अधिकारी की परीक्षा में अजीबो- गरीब सवाल रविवार को पूछे गए। प्रश्नपत्र के 55नंबर सवाल के अंतर्गत व्यापम ने पूछा कि एक काली त्वचा वाली लड़की का विवाह गोरे त्वचा वाले लड़के से हुआ तो सभी बच्चे मध्यम भूरे त्वचा वाले पैदा हुए। f2 पीढ़ी में पृथक्करण स्वरूप क्या होगा? रंग संबंधित इस तरह का उदाहरण देते हुए पूछे गए सवाल से कई कैंडिडेट हैरान नजर आए। पूछे गए सवालों का स्तर औसत रहे। कुछ सवाल जहां आसान रहे तो कुछ ने अभ्यर्थियों को उलझाए रखा। कई सवाल रोचक रहे। इसमें तंबाकू इल्ली का वैज्ञानिक नाम, बरसाती बादल का नाम, टमाटर उत्पादन संबंधित गणित, पूसा नन्हा फसल, अप्रिय मनोवैज्ञानिक स्थिति, कॉन्ट्रेक्ट फॉर्मर शब्द कब सामने आया, जैसे सवाल शामिल रहे। कुल 100 सवाल व्यापम द्वारा पूछे गए। इसमें कृषि संबंधित तकनीकी सवालों के साथ ही सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी शामिल रहे।

इस तरह के सवाल

■ 2020-21 में तिलहन उत्पादन कितना हुआ?
■ छत्तीसगढ़ में सिंचाई का स्त्रोत क्या है?
■ रॉक फास्फेट का प्रयोग किस मिट्टी में किया जाता है?
■ रजत क्रांति किससे जुड़ी है?
■ आकस्मिक फसल योजना क्या है?
■ बारहमारी खरपतवार कौन सी है?
■ मृदा का स्थूल घनत्व कितना है?
■ सस्य विज्ञान के जनक कौन है?
■ धान में मचाई का मुख्य उद्देश्य क्या है?
■ छग में धान की किस फसल को जीआई टैग मिला हुआ है?
■ मोल नाली का उपयोग किसमें किया जाता है?
■ चौथाई समय नियम सिंचाई की किसी विधि से संबंधित है?
■ कौन सा बाजरा परजीवी खरपतवार है?
■ क्रेज शारीरिकी किसमें पाई जाती है?

53.74% रही उपस्थिति

व्यापम ने पांच संभागीय मुख्यालयों में यह परीक्षा आयोजित की थी। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के 150 पदों पर इसके माध्यम से भर्ती होगी। कृषि संचालनालय के अंतर्गत ये भर्तियां होंगी। 26 हजार आवेदन इसके लिए प्राप्त हुए थे। इनमें से 53.74% कैंडिडेट्स ही परीक्षा में शामिल हुए। लगभग 12 हजार अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। व्यापम के अनुसार, कहीं भी नकल प्रकरण नहीं बना और ना ही इस तरह की कोई शिकायत ही सामने आई। बीते वर्ष 27 सितंबर को विभाग द्वारा इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसके पश्चात व्यापम ने विज्ञापन जारी किए थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story