haribhoomi hindi news
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने अपने पार्षदों को पोच महीने की तनख्वाह जमा कराने का आदेश जारी किया है। यह काम उन्हें अगली बार पार्षद पद के लिए दावेदारी करने से पहले ही करना होगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने अपने पार्षदों के लिए एक फरमान जारी किया है। फरमान के मुताबिक, कांग्रेस पार्षदों को PCC में पांच माह का वेतन जमा कराना होगा। PCC ने सभी कांग्रेस पार्षदों को राशि जमा कराने के लिए पत्र जारी कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस पार्षदों को अगले चुनाव में टिकट के लिए दावेदारी करने से पहले पांच महीने की तनख्वाह जमा करानी होगी। यह मनमोहन सिंह कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार तय हुआ था। राशि जमा कराने के बाद ही फिर चुनाव लड़ सकेंगे कांग्रेस के पार्षद। 

congress urban body elections list

इधर छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रदेश की सतता पर काबिज भाजपा के नेताओं को रामायण के पाजिटिव किरदारों के रूप में और विपक्षी कांग्रेस के नेताओं को निगेटिव किरदारों में दिखाया गया है। वीडियो में मुख्यमंत्री को भगवान राम, अरुण साव को लक्ष्मण, किरण सिंह देव को भरत, डॉ. रमन सिंह को शत्रुघ्न और विजय शर्मा को हनुमान जी के रूप में दर्शया गया है। 

इसके बाद विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं को निगेटिव किरदार में दर्शया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रावण, पूर्व उप मुख्यमंत्री TS सिंहदेव को विभीषण के रूप में दर्शाया गया है। पूर्व महापौर एजाज ढेबर को लवणासुर बताया गया है। इस वीडियो को किसने बनाया यह तो साफ नहीं हो पाया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है। 

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कसा तंज

भाजपा और कांग्रेस नेताओं के रामायण के किरदारों पर आधारित इस वीडियो को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि, माननीय विष्णुदेव साय जी ने अपनी PR टीम के माध्यम से स्वयं को “प्रभु राम” घोषित कर दिया है, इतना ही नहीं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और महिला नेताओं को राक्षस प्रदर्शित किया है। मुख्यमंत्री जी...आप कुछ भी हो सकते हैं...आप भगवान नहीं हो सकते। हमारे भांचा राम से अपनी तुलना करके आप छत्तीसगढ़ के लोगों की भावनाएं आहत कर रहे हैं।

7