28 February 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 28 फरवरी 2026, शनिवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है, जो रात्रि 8 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
आज की तिथि व वार
- तिथि: शुक्ल पक्ष द्वादशी (रात्रि 08:43 बजे तक)
- वार: शनिवार
- पक्ष: शुक्ल पक्ष
- मास: फाल्गुन (पूर्णिमान्त और अमान्त दोनों मान्यताओं के अनुसार)
सूर्योदय-सूर्यास्त व चंद्रमा की स्थिति
- सूर्योदय: सुबह 06:48 बजे
- सूर्यास्त: शाम 06:21 बजे
- चंद्रोदय: दोपहर 03:01 बजे
- चंद्रास्त: प्रातः 05:22 बजे (01 मार्च 2026)
नक्षत्र और योग
- नक्षत्र: पुनर्वसु (सुबह 09:35 बजे तक)
- योग: सौभाग्य योग (शाम 05:02 बजे तक)
- त्रिपुष्कर योग सुबह 06:48 बजे से 09:35 बजे तक रहेगा।
करण
- बव करण: सुबह 09:36 बजे तक
- बालव करण: रात्रि 08:43 बजे तक
आज के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: 05:08 ए एम से 05:58 ए एम
- अभिजित मुहूर्त: 12:12 पी एम से 12:58 पी एम
- विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:16 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त: 06:19 पी एम से 06:44 पी एम
- निशिता मुहूर्त: 12:09 ए एम से 12:59 ए एम (01 मार्च)
- त्रिपुष्कर योग: 06:48 ए एम से 09:35 ए एम
आज के अशुभ मुहूर्त
- दुर्मुहूर्त: 06:48 ए एम से 07:34 ए एम, 07:34 ए एम से 08:21 ए एम
- राहुकाल: 09:41 ए एम से 11:08 ए एम
- यमगण्ड: 02:01 पी एम से 03:28 पी एम
- गुलिक काल: 06:48 ए एम से 08:15 ए एम
धार्मिक महत्व
फाल्गुन शुक्ल द्वादशी का दिन विशेष धार्मिक महत्व रखता है। आज आमलकी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। मान्यता है कि इस व्रत के पालन से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। सौभाग्य योग और त्रिपुष्कर योग का संयोग इस दिन को और भी विशेष बना रहा है। ऐसे में पूजा-पाठ, दान-पुण्य और आध्यात्मिक साधना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।
28 फरवरी 2026 का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से शुभ और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। सुबह के समय विशेष रूप से त्रिपुष्कर योग का प्रभाव रहेगा, जो नई योजनाओं की शुरुआत के लिए अनुकूल है।







