नगरीय निकाय चुनाव : बलौदाबाजार जिला पंचायत भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी, इस बार महिलाओं का दबदबा 

Urban body elections, Balodabazar district panchayat, BJP candidates, chhattisgarh news 
X
जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है।

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। यह सूची भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने जारी की है। इस बार कुल 18 जिला पंचायत क्षेत्रों में से 11 में महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं, जो महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। गौरतलब है कि, इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष का पद भी सामान्य महिला के लिए आरक्षित है, जिससे महिलाओं की रुचि भी बढ़ रही है।

प्रत्याशियों की सूची

1. शशि बंजारे
2. दीप्ती वर्मा
3. श्रीकांत जायसवाल राजा
4. हीरा सिंह ध्रुव
5. गीता वर्मा
6. चंद्रिका साहू
7. इंदु जांगड़े
8. नवीन मिश्रा
9. राधिका नेताम
10. मुकेश साहू
11. भीष्म देव सोनवानी
12. खुशबू बंजारे
13. श्याम बाई साहू
14. दामिनी कुंजाम
15. गायत्री बरिहा
16. सत्यभामा साहू

पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके नवीन मिश्रा और खुशबू बंजारे को दोबारा प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story