टेकचंद कारड़ा- तखतपुर। छत्तीसगढ़ के तखतपुर में एक युवक मछली मारने का प्रयास करने वाले युवक खुद करंट की चपेट में आ गया। करेंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम सूरीघाट निवासी मायाराम कैवर्त उम्र 45 वर्ष आज सुबह मनियारी नदी में मछली मारने के लिए जाल बीछाकर रखा था और उसमें करंट लगा दिया था। जैसे ही युवक का पैर पानी में पड़ा तो वह करंट की चपेट में आ गया और अपने आप को नहीं बचा सका। जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
तखतपुर में एक युवक मछली मारने का प्रयास करने वाले युवक खुद करंट की चपेट में आ गया। करेंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। pic.twitter.com/YJAyM44lZk
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 29, 2026
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।









